Tomato Prices Hike: स‍िर्फ 10-15 द‍िन में ही 50% तक महंगा हो गया टमाटर, घर की थाली पर द‍िखा असर

Tomato Prices Hike: प‍िछले कुछ द‍िनों में सब्‍ज‍ियों की कीमतों में इजाफा देखने को म‍िला है. खासतौर से टमाटर के दाम में प‍िछले 10 -15 द‍िनों के भीतर ही 50% का इजाफा देखा जा रहा है.

Tomato Price Hike

Tomato Prices Hike: अगर आप सब्‍ज‍ियां खरीदने बाजार जाते हैं तो आपको ये अनुमान तो होगा क‍ि प‍िछले कुछ द‍िनों में सब्‍ज‍ियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं. खासकर टमाटर के दाम में जोरदार उछाल आया है. जो टमाटर 30 रुपये क‍िलो के ह‍िसाब से म‍िल रहा था, अब उसके ल‍िए लोगों को 60 से 70 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसका असर उनकी थाली और उनकी जेब पर द‍िखने लगा है. जो लोग 1 क‍िलो टमाटर की खरीदारी करते थे, वे अब आधे क‍िलो में ही काम चला रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी डेटा की मानें तो एक महीने के भीतर अलग-अलग राज्यों में टमाटर के रिटेल दाम 25% से 100% तक बढ़ गए हैं. होलसेल दाम पर बात करें तो ये भी बढ़े हैं. टमाटर का मुख्‍य सप्‍लायर महाराष्ट्र में 45% और दिल्ली, जो उत्तर भारत का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन हब है, यहां 26% इजाफा देखा जा रहा है.

कई जगहों पर, अच्छी क्वालिटी वाले टमाटर अब लगभग 80 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बिक रहे हैं. ट्रेडर्स का कहना है कि चल रहे शादियों के मौसम और आने वाले साल के आखिर के त्योहारों की वजह से ज्‍यादा डिमांड होने से कीमतें शायद ज्‍यादा रहेंगी.

विज्ञापन

वैसे देखा जाए तो अक्टूबर का महीना सब्‍ज‍ियों के ल‍िहाज से अच्‍छा बीता. अक्‍टूबर में टमाटर की महंगाई -42.9% रही, जबकि प्याज और आलू की महंगाई क्रमशः -54.3% और -36.6% रही. लेक‍िन अब तस्‍वीर बदलती द‍िख रही है और इसके पीछे की वजह से सप्‍लाई में कमी. सप्लाई में रुकावट के कारण अब यह ट्रेंड बदल रहा है. पिछले हफ्ते कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात से आजादपुर मंडी में ट्रकों की आवक आधे से ज्‍यादा कम हो गई है.

विज्ञापन

बार‍िश ने बरबाद की फसल:
प‍िछले कुछ समय से हो रही बार‍िश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. ल‍िहाजा फसल ठीक नहीं होने से सप्‍लाई पर असर हुआ है और इसका असर थाली पर भी द‍िख रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ