FASTag Latest Update: रोजाना टोल पार कर एक जगह से दूसरी जगह सफर तय करने वाले लोग ज्यादातर फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग केवाईसी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अपडेट के अनुसार, अगर आपने अपनी कार की फास्टैग केवाइसी नहीं करवाई है तो जल्द करा लें। 31 मार्च के बाद बिना केवाईसी वाले फास्टैग को बैंक द्वारा डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने पर भी पेमेंट नहीं हो पाएगा। जानें फास्टैग KYC करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस।
हाल ही में, NHAI द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक फास्टैग KYC प्रोसेस पूरा करने को कहा गया है। फास्टैग डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट न हो जाए इसलिए 31 मार्च से पहले अपनी फास्टैग केवाईसी अपडेट जरूर करवा लें। अगर आप फास्टैग केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो आपके पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन हैं।
फास्टैग केवाईसी करवाने का ऑनलाइन प्रोसेस
- सबसे पहले फास्टैग की ऑफिशियल वेबसाइट fastag.ihmcl.com पर जाना होगा।
- इसके बाद केवाईसी ऑप्शन पर जाएं।
- कस्टमर टाईप पर क्लिक करें।
- बाद में, डिक्लेरेशन बॉक्स पर क्लिक करके केवाईसी अपडेट प्रोसेस के लिए आगे बढ़ें।
- यहां जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे- आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना पता भरें।
- मांगी गई जानकारी सबमिट करने से पहले सब ध्यान से चेक कर लें।
फास्टैग केवाईसी करवाने का ऑफलाइन प्रोसेस
इसके लिए व्यक्ति को बैंक जाना होगा। इस प्रोसेस में पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
- बैंक से फास्टैग केवाईसी का फार्म लें।
- फॉर्म को भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सबमिट कर दें।
- बैंक द्वारा फॉर्म को वेरीफाई किया जाएगा।
- अंत में व्यक्ति को ईमेल और एसएमएस के जरिए नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
56 mins agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
3 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
6 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
9 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
11 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines