Fastag Kyc Update Step-By-Step Guide: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI एफिशिएंसी और ट्रांसपेरेंसी में सुधार लाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। NHAI ने 29 फरवरी, 2024 के बाद अपना KYC पूरा नहीं करने वाले FASTags को बंद करने का निर्णय लिया है और अभी के लिए पिछली टाइम लिमिट 31 जनवरी को बढ़ा दिया है। जिन लोगों ने अभी तक अपने FASTags के लिए KYC प्रोसेस पूरी नहीं किया है या इसके बारे में अनजान हैं तो आप कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके FASTag KYC प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं…
घर बैठे FASTag KYC कैसे करें Update?
- इसके लिए सबसे पहले फास्टैग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का यूज करके लॉग इन करें या ओटीपी वेरिफिकेशन का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- एक बार लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड तक पहुंचे और अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देखने के लिए ‘माई प्रोफाइल’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इसके बाद केवाईसी अपडेट करने के लिए, ‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन के अंदर केवाईसी ऑप्शन पर जाएं।
- अपने कस्टमर टाइप को सेलेक्ट करें और रिक्वायर्ड ID Proof और एड्रेस प्रूफ डाक्यूमेंट्स के साथ Mandatory सेक्शन फिल करें।
- साथ ही वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो और एड्रेस डिटेल्स अपलोड करें।
- KYC डिटेल्स सबमिट करने से पहले एक बार सभी डिटेल्स अच्छे से चेक करें।
- इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने FASTag के लिए KYC अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 15 मार्च तक क्या-क्या कर सकते हैं आप?
ऑफलाइन कैसे करें FASTag KYC?
अगर आपको ऑनलाइन प्रोसेस मुश्किल लग रहा है तो आप इसे ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस आपको FASTag जारी करने वाले बैंक में जाना है। वहां पहुंचकर बैंक से KYC फॉर्म मांगें, इसके बाद उसमें अपनी सभी डीटेल्स फिल करें और इसे जमा करा दें। इस तरीके से भी आप अपने फास्टैग अकाउंट का केवाईसी पूरा कर सकते हैं।
FASTag किया अनिवार्य
जानकारी के लिए बता दें कि 1 जनवरी 2021 को पूरे भारत में FASTag अनिवार्य कर दिया गया था। 600 से अधिक टोल प्लाजा अब FASTag से जुड़े हुए हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक्सप्रेस वे पर सफर के दौरान लंबी-लंबी लाइन में भी लगाने की जरुरत नहीं है। बिना रुके आप काफी आराम से एक्सप्रेस वे से जा सकते हैं। आपके वाहन पर लगे FASTag स्टिकर के जरिए टोल बूथ पर सेंसर/स्कैनर से टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा।
ये भी पढ़ें : Paytm के लाखों यूज़र्स को बड़ी राहत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
3 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
9 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
10 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
23 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines