देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ाने का फैसला किया है. नया प्राइस रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. इसके बाद FASTag एनुअल पास लेने वाले व्हीकल मालिकों को पहले से ज्यादा रकम चुकानी होगी. NHAI के मुताबिक, FASTag एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है. यानी इस सुविधा का फायदा लेने के लिए अब वाहन मालिकों को 75 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. ये संशोधित शुल्क फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए लागू होगा.
किसे मिलेगा FASTag एनुअल पास का फायदा?
ये एनुअल पास सिर्फ नॉन कमर्शियल यानी निजी वाहनों के लिए उपलब्ध है. इसमें कार, जीप और वैन जैसे व्हीकल शामिल हैं. जिन वाहनों में वैध FASTag लगा है, वो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इस पास के जरिए वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार टोल देने की परेशानी से बच सकते हैं. एक बार एनुअल पास लेने के बाद वाहन चालक पूरे साल या अधिकतम 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकता है. इनमें से जो भी पहले पूरा होगा, उसी के आधार पर पास की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी. NHAI ने बताया कि FASTag एनुअल पास की फीस में ये बढ़ोतरी नेशनल हाईवे फीस नियमों के तहत की गई है. सरकार हर साल इन दरों की समीक्षा करती है ताकि टोल प्रणाली और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव को बेहतर बनाया जा सके.
क्यों बढ़ाई गई फीस?
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, FASTag एनुअल पास की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल देशभर में 50 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं. निजी वाहनों से होने वाले लगभग 28 प्रतिशत टोल लेनदेन अब इसी पास के जरिए हो रहे हैं. ये पास देश के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य है, जो नेशनल हाईवे और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क का हिस्सा हैं. हालांकि राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों के टोल प्लाजा पर ये सुविधा लागू नहीं होती. वाहन मालिक इस पास को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. इसके लिए Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है. पेमेंट करने के बाद ये पास व्हीकल के मौजूदा FASTag पर कुछ ही घंटों में एक्टिव हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Expressway Rule: FASTag ब्लॉक हो जाए तो क्या करें? जान लें Short-cut रास्ता
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines