Geranium Farming Business Idea: मार्केट में रोजाना नए बिजनेस आइडिया आते रहते हैं। इसका इस्तेमाल कर लोग अपनी इनकम बढ़ाने का प्रयास करते रहते हैं। अगर आप खेती करके पैसे कमाना चाहते हैं तो जिरेनियम की खेती आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। इस पौधे के तेज की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। इसका इस्तेमाल दवाओं के साथ-साथ साबुन और परफ्यूम आदि बनाने में किया जाता है।
बता दें कि इसे गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है, जिसका तेल मार्केट में 20000 रुपये लीटर की कीमत पर बिकता है। अब इसकी खेती भारत में भी शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज, संभल क्षेत्र में इसकी खेती शुरू कर दी गई है।
हजारों रुपये लीटर बिकता है तेल
अगर आप कम लागत में मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो जिरेनियम की खेती करना एक सही विकल्प हो सकता है। जैसा कि हम जानते हैं कि सरकार एरोमा मिशन के तहत खुशबूदार फूलों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। ऐसे में जिरेनियम भी हमारे लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि इसे गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है और इससे तेल निकाल कर हजारों रुपये में बेचा जा सकता है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। इसके अलावा गुलाब जैसी खुशबू होने के कारण जिरेनियम के तेल को साबुन इत्र, एरोमाथेरेपी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे करें खेती?
सबसे पहला सवाल ये उठता है कि जिरेनियम के पौधों को आप कहा उगा सकते हैं? आपको बता दें कि भारत में फिलहाल केवल कुछ ही जगहों पर इसकी खेती की जा रही है। इसे कहीं भी आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन बलुई दोमट मिट्टी हो तो इसकी खेती बेहतर ढंग से की जा सकती है। इसके अलावा इसमें कम पानी की जरूरत होती है, साथ ही जलवायु में हल्की नमी इसकी फसल को बेहतर बनाती है। आप इस पौधे को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड प्लांट्स से खरीद कर आसानी से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Investment in Gold: क्या इस त्योहारी सीजन गोल्ड में इन्वेस्ट करना होगा सही ऑप्शन ?
कितनी होगी कमाई
जिरेनियम की पूरी फसल लगाने में लगभग 1 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है। मार्केट में इसके तेल की कीमत बहुत अधिक है। आप इसके 1 लीटर तेल को 20000 रुपये में बेच करते हैं। इसके पौधे 4 से 5 साल तक टिक जाते हैं। ऐसे में इसकी खेती करके आप हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
46 mins agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
6 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
6 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
7 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
8 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines