Farah Malik Bhanji Success Story: एक सफल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा करने के बाद, भारत में कई अरबपति अपने व्यवसाय को अगली पीढ़ी को सौंप रहे हैं और उनके बच्चे एमडी, सीईओ या निदेशक के रूप में कंपनियों का नेतृत्व करते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं फराह मलिक भानजी, जो लोकप्रिय मल्टी-ब्रांड फुटवियर रिटेलर मेट्रो ब्रांड्स की प्रबंध निदेशक हैं। फराह मलिक अरबपति रफीक मलिक की बेटी हैं, जो कंपनी के अध्यक्ष हैं।
वर्ष 1955 में मुंबई में हुई थी स्थापना
इस कंपनी की स्थापना उनके दादा मलिक तेजानी ने वर्ष 1955 में मुंबई में की थी। फराह मलिक ने मेट्रो शूज को आधुनिक खुदरा बिक्री के नए युग में पहुंचाया है। यह कंपनी मोची, मेट्रो और वॉकवे जैसे ब्रांडों के लिए जानी जाती है। वहीं, 8 दिसंबर तक जारी आंकड़ों के अनुसार कंपनी का बाजार पूंजीकरण 35,117 करोड़ रुपये था, जबकि उनके पिता रफीक की वर्तमान में 10 दिसंबर तक कुल संपत्ति 26,690 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- Autodebit UPI Payment क्या है? कैसे बिना OTP के होगा भुगतान, जानिए फायदे?
पांच बहनों में दूसरे नंबर पर हैं फराह
वहीं, बात करें फराह की तो वे अपनी पांच बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। फराह के पास फुटवियर उद्योग में 20 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। उन्होंने मार्केटिंग में अपना करियर शुरू किया और फिर मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड की प्रौद्योगिकी रोडमैप और आपूर्ति श्रृंखला को नया रूप देने में जुट गईं। यह कंपनी दिसंबर 2021 में सूचीबद्ध हुई थी, जिसमें दिवंगत अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा की मेट्रो ब्रांड्स में अल्पमत हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें- कौन थे JACPL के CEO मनु आहूजा, जिनका आज निधन हुआ, 18 देशों में संभाला कामकाज
स्टोर नेटवर्क बढ़ाने में अहम भूमिका
फराह के पास मजबूत व्यावसायिक कौशल, बारीकियों पर ध्यान और फैशन के प्रति रुचि है। उनके नेतृत्व में, फुटवियर कंपनी ने संगठन के साथ-साथ अपने कर्मचारियों के लिए समान विकास हासिल किया है। फराह ने क्लार्क्स, क्रॉक्स और स्केचर्स जैसे विदेशी ब्रांडों के साथ संबंध मजबूत करने के साथ-साथ ही 250 से अधिक वेंडरों के साथ गहरे व्यापारिक संबंध स्थापित करने में प्रमुख रही हैं। उन्होंने स्टोर नेटवर्क को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। फराह ने 2010 में स्टोर नेटवर्क को 100 से बढ़ाकर 136 भारतीय शहरों में 598 स्टोर तक बढ़ाने में मदद की है।
संबंधित खबरें
आज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 mins agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
10 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
15 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
15 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
16 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
16 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
18 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines