Jio vs BSNL: 84 दिनों के साथ किसका रिचार्ज सबसे सस्ता? हर दिन 3GB डेटा और कॉलिंग का मजा!

Jio vs BSNL Recharge Plans: आप कौन सा रिचार्ज प्लान अपनाना चाहते हैं जो अधिक वैधता और डेटा के साथ आते हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं जियो या बीएसएनएल में किसका रिचार्ज सस्ता है?

Jio vs BSNL Recharge Plans with 84 Days Validity

Jio vs BSNL

Jio vs BSNL Recharge Plans with 84 Days Validity: जब बात आती है एक अच्छे रिचार्ज प्लान को चुनने की तो हम पूरा इंटरनेट खंगालने लगते हैं। भले ही हमें पता है कि हम जिस टेलीकॉम कंपनी को अपना रहे हैं, उसका कौन सा रिचार्ज प्लान हमारे लिए सही है लेकिन फिर भी सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं। इसके पीछे की वजह कहीं न कहीं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान को महंगा करना है। जियो समेत अन्य कंपनियों ने अपने प्लानों के दाम बढ़ा दिए हैं। जबकि, बीएसएनएल ने भी यूजर्स के बीच अपने नए प्लान पेश किए हैं।

कई ग्राहकों की नजर में बीएसएनएल के प्लान सस्ते हैं। हाल ही में कंपनी ने रोजाना 3जीबी डेटा वाला 84 दिनों की वैधता का प्लान पेश किया है, जो रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान से कितना सस्ता है और दोनों में से किसके प्लान को अपनाया जा सकता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।

BSNL 4जी और Jio 5जी नेटवर्क के साथ उपलब्ध

डेली 3जीबी डेटा वाले 84 दिनों के प्लान के बारे में जानने से पहले ये जान लीजिए कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल मौजूदा समय में अपने ग्राहकों को सस्ते प्लान तो दे रही है लेकिन ये प्लान 4जी नेटवर्क के साथ हैं। पूरे भारत में बीएसएनएल की सर्विस नहीं दी जाती है। चुनिंदा क्षेत्र में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क उपलब्ध करता है। जबकि, रिलायंस जियो द्वारा 5जी नेटवर्क की सुविधा को देश के लगभग सभी जगह पर उपलब्ध कर दिया जा चुका है।

BSNL Cheapest Recharge Plan

बीएसएनएल के सस्ते प्लान में से एक 599 रुपये का प्लान है, जो ग्राहकों को 84 दिनों की वैधता प्रदान कर रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा की सुविधा मिलेगी। ये प्लान कुल 252 जीबी डेटा के साथ आता है। प्रतिदिन डेटा खत्म होने पर आप 40kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का फायदा यूज कर सकते हैं। इसके अलावा BSNL tunes, Zing Music, Challenger Arena Games जैसे ऐप्स का फायदा मिलता है।

Reliance Jio 84 Days Plan

रिलायंस जियो की ओर से भी डेली 3जी डेटा वाला प्लान ऑफर किया जाता है। 84 दिनों की वैधता वाला ये प्लान 1799 रुपये का आता है। इसके साथ डेटा के अलावा आपको डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स और 5जी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ