बेरोजगारों को भी म‍िल सकता है क्रेड‍िट कार्ड, जान लीज‍िए ये आसान तरकीब

क्रेड‍िट कार्ड बनवाने के ल‍िए अक्‍सर सैलरी प्रूफ द‍िखाना पडता है. दरअसल, बैंक ये जानना चाहता है क‍ि आप क्रेड‍िट कार्ड को यूज करने के बाद पैसा चुकाने में सक्षम हैं या नहीं? तो क्‍या, ज‍िन्‍हें सैलरी नहीं म‍िलती, उन्‍हें क्रेड‍िट कार्ड नहीं म‍िल सकता? म‍िल सकता है. आइये आपको बताते हैं कैसे?

credit card (3)

क्रेड‍िट कार्ड

विज्ञापन

इसमें कोई दो राय नहीं क‍ि क्रेड‍िट कार्ड कई ऐसे वक्‍त में काम आता है, जब र‍िश्‍तेदार भी साथ छोड देते हैं. अगर आप समझदारी से क्रेड‍िट कार्ड को यूज करें तो ये न केवल आपको मुश्‍क‍िल से न‍िकाल सकता है, बल्‍क‍ि बैंकों से लोन लेने में भी आपकी मदद कर सकता है. लेक‍िन क्‍या सभी को क्रेड‍िट कार्ड म‍िल सकता है या स‍िर्फ सैलरी पाने वाले लोगों को ही यह जारी क‍िया जाता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं तो आपको बता दें क‍ि ऐसे लोग भी क्रेड‍िट कार्ड जारी करा सकते हैं, ज‍िनके पास कोई जॉब नहीं है, मसलन, स्‍टूडेंट्स, हाउस वाइफ या फ्रीलांसर भी. लेक‍िन आपको ये जानना होगा क‍ि ऐसे लोग भी क्रेड‍िट कार्ड कैसे पा सकते हैं? आइये आपको आसान तरीका बताते हैं:

सैलरी का प्रूफ द‍िए ब‍िना भी पा सकते हैं क्रेड‍िट कार्ड

छात्रों, फ्रीलांसरों या बेरोजगारों के ल‍िए इनकम प्रूफ या सैलरी प्रूफ के बगैर क्रेड‍िट कार्ड जारी कराना मुश्‍क‍िल है.लेक‍िन ये नामुमक‍िन नहीं हैं. क्रेड‍िट कार्ड्स आमतौर पर उन्‍हें ही जारी क‍िए जाते हैं ज‍िनका कोई इनकम प्रूफ म‍िले. क्‍योंक‍ि बैंक इससे यह अंदाजा लगा पाते हैं क‍ि आप क्रेड‍िट कार्ड का ब‍िल जमा कर पाएंगे या नहीं.

Advertisment

हालांक‍ि इनकम प्रूफ के ब‍िना क्र‍ेड‍िट कार्ड जारी कराना नामुमक‍िन नहीं है. इसके कई और भी रास्‍ते हैं.

हालांकि अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आमतौर पर इनकम प्रूफ की जरूरत होती है, लेकिन जिन लोगों के पास इनकम के पारंपरिक सोर्स नहीं हैं, उनके लिए भी विकल्प मौजूद हैं. ये आपको क्रेडिट हिस्ट्री बनाने, अपनी क्रेडिट योग्यता सुधारने और आखिरकार अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए क्वालिफाई करने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

फ‍िक्‍स्‍ड ड‍िपॉज‍िट के आधार पर
सबसे अच्छा ऑप्शन है फिक्स्ड डिपॉज‍िट से बैक्ड सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेना. ICICI बैंक एक FD कार्ड देता है जो फिक्स्ड डिपॉज‍िट के बदले तुरंत क्रेडिट कार्ड देता है, जिसमें आपकी जरूरतों के हिसाब से चुनने के लिए तीन वेरिएंट हैं. यह ध्यान रखें कि हर कार्ड के लिए एक मिनिमम FD अमाउंट जरूरी है. FD कार्ड पर क्रेडिट लिमिट आपके फिक्स्ड डिपॉजिट अमाउंट का 90% होती है.

छात्र के ल‍िए क्रेड‍िट कार्ड
स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन क्रेड‍िट कार्ड भी आते हैं. ये आपके आम क्रेडिट कार्ड से अलग तरह से काम करते हैं. यह कार्ड पाने के लिए स्टूडेंट्स को इनकम प्रूफ देने की जरूरत नहीं होती.

विज्ञापन

बैंक अकाउंट में बैलेंस मेंटेन करें
आपके बैंक अकाउंट में अगर बैलेंस बना रहता है और आप उसे मेंटेन करते हैं तो इसके आधार पर भी बैंक क्रेड‍िट कार्ड जारी कर देते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ