Address Proof Documents: स्थायी खाता संख्या (पैन) आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया एक दस अंकों का नंबर होता और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है। I-T विभाग द्वारा जारी लैमिनेटेड प्लास्टिक कार्ड को पैन कार्ड के नाम से जाना जाता है।
आप स्थायी खाता संख्या के आवंटन के लिए आवेदन भरकर पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पैन आवेदन दो वेबसाइटों – Protean eGov Technologies Limited (पूर्व में NSDL) और UTIITSLके माध्यम से भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
आपको आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
– पहचान का प्रमाण (POI)
– पते का प्रमाण (POA)
– जन्म तिथि का प्रमाण (PODB) केवल आवेदक की व्यक्तिगत और एचयूएफ स्थिति के लिए लागू होता है।
-पीओआई और पीओए के लिए दस्तावेज नागरिकता और आवेदक की स्थिति पर निर्भर करते हैं।
आवेदक जो भारत के नागरिक हैं और पैन के लिए आवेदन करना चाहते है, वो क्या करें…
और पढ़िए –PM Kisan: हो गया कंफर्म, इस दिन करोड़ों किसानों के खाते में आएगा पैसा !
इन दस्तावेजों का इस्तेमाल पते के प्रमाण के रूप में करें
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड
- निर्वाचक का फोटो पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- जीवनसाथी का पासपोर्ट
- पोस्ट ऑफिस पासबुक जिसमें आवेदक का पता हो
- नवीनतम संपत्ति कर निर्धारण आदेश
- सरकार द्वारा जारी किया गया अधिवास प्रमाण पत्र
- केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी आवास का आवंटन पत्र जो तीन वर्ष से अधिक पुराना न हो
- संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज
तीन महीने से अधिक पुराने निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रति:
- बिजली का बिल
- लैंडलाइन टेलीफोन या ब्रॉडबैंड कनेक्शन बिल
- जल बिल
- उपभोक्ता गैस कनेक्शन कार्ड या किताब या पाइप्ड गैस बिल
- बैंक खाता विवरण
- निक्षेपागार खाता विवरण
- क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट
- संसद सदस्य या विधान सभा सदस्य या नगर पार्षद या राजपत्रित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित पते का प्रमाण पत्र
- मूल रूप में नियोक्ता प्रमाण पत्र
और पढ़िए –Free Ration: अच्छी खबर! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में मिलेगी ये चीज
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines