EPFO New Guideline For Online Claim: अगर आप अपना EPF क्लेम करते हैं और वह बार-बार किसी न किसी वजह से रिजेक्ट हो रहा है तो यह खबर आपके लिए है। अब आपका EPF क्लेम खारिज नहीं होगा। क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने हाल ही में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें सभी जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी क्लेम रिजेक्ट नहीं किया जाए।
और पढ़िए – UPI Money Transfer: गलत आईडी में ट्रांसफर हो गया है पैसा तो तुरंत करें ये काम, वापस हो जाएगी रकम
अब कोई भी रिजेक्शन न होगा
EPFO के मुताबिक, क्लेम पर जल्द से जल्द काम किया जानी चाहिए और एक ही क्लेम को कई आधारों पर खारिज नहीं किया जाना चाहिए। आगे ईपीएफओ ने कहा है कि हर क्लेम की पहली बार में पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए और पहली बार में सदस्य को अस्वीकृति के कारणों की जानकारी दी जानी चाहिए। आपको बता दें कि अक्सर अलग-अलग आधार पर बार-बार क्लेम रिजेक्ट होने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
रिजेक्शन अब बड़ा काम होगा
ईपीएफओ के नए निर्देशों के अनुसार, फील्ड कार्यालयों को भी समीक्षा के लिए समान पीएफ दावों की मासिक अस्वीकृति पर एक रिपोर्ट अंचल कार्यालय को भेजनी होगी। दावे को निर्धारित समय के भीतर संसाधित किया जाना चाहिए। आदेश में यह भी कहा गया है कि यह देखा गया है कि कई मामलों में दावों को एक विशेष कारण से खारिज कर दिया गया था और जब इसे सुधार के बाद फिर से जमा किया गया तो इसे अन्य या अलग-अलग कारणों से फिर से खारिज कर दिया गया।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
9 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
11 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
12 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
13 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
20 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
22 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
23 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines