EPFO New Update: आज के समय में ज्यादातर लोगों का पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड का अकाउंट (Provident Fund Account) है। अगर आप भी इसके खाताधारक हैं तो आपके लिए एक खास अपडेट है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EFPO) की ओर से एक नई घोषणा की है, जिससे जानकर आपका फायदा हो सकता है।
दरअसल, ईएफपीओ ने एम्प्लॉयर्स के लिए आखिरी डेट 3 महीने तक बढ़ा दी है। ऐसे में हाई पेंशन ऑप्शन चुनने वाले कर्मचारियों को सैलरी और भत्ते (Allowances) का डिटेल्स सबमिट करने के लिए अधिक समय मिल गया है। इससे पहले उच्च पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए ज्वॉइंट फॉर्म को मान्य करने की समय सीमा 30 सितंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसके समय सीमा को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- RD को लेकर मोदी सरकार की बड़ी सौगात! करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं सबमिट
श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) ने अपने एक बयान में कहा है कि एम्प्लॉयर्स और एम्प्लॉयर यूनियन्स ने मंत्रालय से आवेदक पेंशनर्स / मेंबर्स के सैलरी डिटेल्स अपलोड करने की डेडलाइन बढ़ाने की अपील की थी। अब नियोक्ता यानी कंपनियां 31 दिसंबर 2023 तक कर्मचारियों के सैलरी और भत्ते का ब्योरा जमा कर सकेंगी।
5 लाख से ज्यादा आवेदन बाकी
सैलरी और भत्तों के वेरिफिकेशन के लिए 29 सितंबर, 2023 तक नियोक्ताओं के पास 5.52 लाख आवेदन बचे हुए हैं। ये भी एक कारण रहा कि मंत्रालय ने इस अनुरोध पर विचार करने के बाद ईपीएफओ बोर्ड के अध्यक्ष ने नियोक्ताओं के लिए सैलरी डिटेल्स आदि जमा करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि 4 नवंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को सभी एलिजिबल मेंबर्स को हाई पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए 4 महीने का समय देना होगा। इसके साथ ही 4 महीने की अवधि 3 मार्च, 2023 को समाप्त हो गई। हालांकि, इसके बाद समय सीमा को बढ़ा दिया गया, जिसके बाद आखिरी तारीख 30 सिंतबर 2023 रही और फिर अब 31 दिसंबर 2023 को हाई पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए समय सीमा बढ़ा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Birth Certificate बना सिंगल दस्तावेज, बिना इसके नहीं हो पाएंगे ये 6 काम
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
28 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines