EPFO Rule: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) जल्द ही PF का पैसा निकालने के नियम बदलने की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए ATM कार्ड की तर्ज पर ही एक कार्ड लाया जाएगा, जिससे एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं। हालांकि कुल राशि का कुछ परसेंट ही आप इससे निकाल पाएंगे। अभी तक 2025 में इसको शुरू करने की बात कही जा रही थी, जानिए लेबर मिनिस्ट्री की सेक्रेटरी सुमिता डावरा इस लेकर क्या अपडेट दिया है?
सिस्टम को बेहतर बनाया जा रहा
अभी पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का लिए काफी लंबा प्रोसेस है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार EPFO के नियमों में थोड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि ATM से पीएफ अमाउंट का 50 फीसदी ही निकाल सकते हैं। लेबर मिनिस्ट्री की सेक्रेटरी सुमिता डावरा का कहना है कि मिनिस्ट्री पीएफ के लिए IT सिस्टम को और अच्छा बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बेहतर बनाने के लिए EPFO की सर्विस में कई बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: PF होल्डर्स ध्यान दें! EPFO 3.0 को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, होंगे कई बदलाव
ATM से कब तक निकलेगा पैसा?
सुमिता डावरा पीएफ के पैसे को एटीएम से निकालने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ATM वाली सुविधा शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी नहीं है उस प्रोसेस को हटाया जाएगा। जनवरी 2025 से पीएफ सिस्टम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईटी 2.1 संस्करण जैसे ही लागू किया जाएगा, वैसे ही ईपीएफओ मेंबर्स ATM से सीधे तौर पर पैसे निकाल सकते हैं।
और कितने बदलाव किए जाएंगे?
पैसे निकालने के अलावा सिस्टम में और भी कई एडवांस सुधार किए जाएंगे। EPFO ने EPFO 3.0 को लागू करने को लेकर भी अपडेट दिया था। जिसमें कहा गया कि इससे ऑर्गेनाइजेशन PF होल्डर्स को और भी बहुत सी सुविधाएं दी जाएंगी। इन बदलाव से यूजर्स को आसान एक्सेस और फ्लेक्सिबिलिटी होगी। ATM-इनेबल विड्रॉल, करेंट कॉन्ट्रिब्यूशन कैप को हटाना और पेंशन कन्वर्जन को शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: PF का पैसा तुरंत निकलेगा, ATM की तर्ज पर EPFO withdrawal Card लाने की तैयारी
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
4 hrs agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
4 hrs ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
5 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
10 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
11 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
11 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
12 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines