EPFO Account Holder Good News: ईपीएफओ ग्राहकों के खाते में आएंगे 81,000 रुपये! ये है तारीख पैसे, जानें- चेक करने का तरीका
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Employees Provident Fund: पीएफ खाताधारकों (PF account holders) के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों को वित्त वर्ष 2022 का ब्याज मिलने लगा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने पीएफ खातों में ब्याज जो जमा हुई है उसे लोगों को देना शुरू कर दिया है। 7 करोड़ ईपीएफओ ग्राहक जल्द ही अपने खातों में 81,000 रुपये तक की राशि आने की उम्मीद कर सकते हैं। कहा तो ऐसा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
और पढ़िए – Gold ATM: अब एटीएम से निकलेगा सोना, इस शहर में खुला देश का पहला गोल्ड एटीएम, जानें- इसकी खास बातें
इस साल के लिए ब्याज दर 8.1 फीसदी है, जो 40 साल में सबसे निचला स्तर है। जिन लोगों के खाते में 10 लाख रुपये हैं, उन्हें 81,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। पीएफ खाते में 7 लाख रुपये रखने वालों के लिए 56,700 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसी तरह, पीएफ खाते में 5 लाख रुपये के लिए ब्याज 40,500 रुपये होगा जबकि 1 लाख रुपये वाले के लिए ब्याज 8,100 रुपये होगा।
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे ईपीएफओ सब्सक्राइबर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि ब्याज का पैसा आ गया है या नहीं:
पीएफ खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। खाते का विवरण ईपीएफओ द्वारा एक एसएमएस के माध्यम से ग्राहक को भेजा जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स के पास यूएएन, पैन और आधार लिंकिंग होना अनिवार्य है।
खाताधारक UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप पर अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। देखें:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: