EPFO ने 2024-25 के लिए ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, कर्मचारियों को झटका

PF interest rate 2024-25: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने पीएफ जमा पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वैसे पहले से ही यह माना जा रहा था कि ब्याज दरों में बदलाव शायद न हो, लेकिन फिर भी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उन्हें बढ़ी हुईं दरों का तोहफा मिल सकता है।

EPFO

EPFO

विज्ञापन

EPFO: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने 2024-25 के लिए PF जमा की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। EPFO ने ब्याज दरों को 8.25 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले, फरवरी 2024 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया था। NDTV की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ईपीएफओ से जुड़ा फैसले करने वाली सर्वोच्च संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 2024-25 के लिए ईपीएफ ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। यह खबर कर्मचारियों के लिए झटके के समान है, जिन्हें ब्याज दरों में इजाफे की उम्मीद थी।

बैठक पर थीं नजरें

बता दें कि प्रोविडेंट फंड नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी बचत होता है और इस बचत पर सरकार ब्याज देती है। ऐसे में यदि ब्याज दरों में इजाफा होता, तो 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को इसका फायदा मिलता। चूंकि प्रोविडेंट फंड से जुड़े सभी फैसले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO लेता है, इसलिए कर्मचारियों की नजरें आज हो रही इसकी महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी थीं। हालांकि, उन्हें निराशा हाथ लगी है।

Advertisment

अब आगे क्या?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के फैसले को अब वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा, जो इस पर अंतिम मुहर लगाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद  2024-25 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। देश में फिलहाल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत 7 करोड़ से अधिक कर्मचारी PF का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने हाल के दिनों में EPFO में कुछ बदलाव किए हैं और आगे भी इसमें बड़े सुधार की तैयारी चल रही है।

क्या थी उम्मीद?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार पीएफ ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा कर सकती है। यह भी कहा जा रहा था कि मिडिल क्लास को इनकम टैक्स पर राहत के बाद सरकार PF खाताधारकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ