Shree Ram Sweets: किसी भी ख़ुशी के मौके पर सबसे पहली बात जो लोगों की ज़ुबा से निकलती है वो है ‘मिठाई खिलाओं’। जब कोई त्यौहार हो तो मिठाई, किसी की शादी हो तो मिठाई, कोई माता-पिता बन जाये तो मिठाई। मिठाई सिर्फ एक खाने की चीज़ नहीं बल्कि एक ख़ुशी की फीलिंग है। मिठाई भारतीय संस्कृति का एक अटूट हिस्सा है। चाहे कलकत्ता का रोशोगोल्ला हो या आगरे का मुरब्बा हर मिठाई का अलग टेस्ट और शौख है। जब मिठाई की बात हो रही हो और ‘रास मलाई’ का नाम न आये ऐसा कैसे हो सकता है। रस मलाई का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। रस मलाई एक ऐसी मिठाई है जिसे खाने के शौक़ीन सिर्फ़ पूर्वी भारत में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में हैं। रसगुल्ले, बर्फ़ी, रस मलाई जैसी मिठाइयों के लिए देश में अनगिनत स्वीट शॉप्स है, स्वादिष्ट मिठाई को लेकर कई दुकानों के नाम मशहूर हैं। इन मशहूर नाम में ऐसा ही एक नाम है ‘श्री राम स्वीट्स (Shree Ram Sweets)’। ये सिर्फ एक स्वीट शॉप नहीं बल्कि एक ब्रांड है। इनकी रस मलाई और अन्य मिठाइयों के चर्चे पूरे भारत में हैं।
अभी पढ़ें – गौतम अदानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, लुई वुइटन के चीफ को छोड़ा पीछे
आंत्रेप्रेन्योर मनीष मौर्य ने अपने दादा-परदादा की विरासत ‘श्री राम स्वीट्स’ को बनाया है एक मशहूर ब्रांडश्री। राम स्वीट्स की टेस्टी रस मलाई खाकर न सिर्फ़ आपके मुँह में पानी आएगा बल्कि आपका मन भी खुश हो जायेगा। रस मलाई को इलायची के स्वाद और नट्स के साथ गार्निश किए जाने से पहले मीठे, गाढ़े दूध में भिगोया जाता है। अवध में लोग इनकी रस मलाई के दीवाने है। लेकिन इनकी रस मलाई के दीवाने सिर्फ़ आम लोग ही नहीं बल्कि वीवीआईपी हस्तियां भी हैं।
हाई प्रोफाइल नेताओं की राजनीतिक रैलियों से लेकर प्रभावशाली लोगों की शादियों तक, श्री राम स्वीट्स की मिठाइयां हर मौके पर जरूरी हैं। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवध क्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए या चुनाव प्रचार के लिए जनता को संबोधित करने जाते हैं तो उनके स्वागत में श्री राम स्वीट्स की रस मलाई ज़रूर आर्डर की जाती हैं।
आबादी के लिहाज़ से भारत के सबसे बड़े राज्य यूपी में श्रीराम स्वीट्स के सबसे ज्यादा ग्राहक है। उत्तर प्रदेश के अवध, इलाहाबाद, फैजाबाद, सीतापुर, प्रयागराज, अयोध्या और रायबरेली जैसे प्रमुख शहरों में श्री राम स्वीट्स की रस मलाई मशहूर है। इसके अलावा, लोग बिहार, दिल्ली और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में भी इनकी मिठाई का स्वाद लेते है। वर्तमान में, इस स्वीट ब्रांड के पास 15 प्रकार की रस मलाई और 200 किस्मों की मिठाइयां मौजूद है। इतना ही नहीं श्री राम स्वीट्स में 25 प्रकार के अचार भी मिलते है। यह ब्रांड सफ़ाई और शुद्धता का पूरा ध्यान रखते हुए मिठाई बनाता है बेचता है। इनकी ईमानदारी और जनता के भरोसे के कारण ही ये इतने सालों से न सिर्फ़ टिका हुआ है बल्कि और आगे बढ़ रहा है।
PM मोदी को खूब पसंद है श्री राम स्वीट्स की रस मलाई, आपको भी करना चाहिए एकबार ट्राई। श्री राम स्वीट्स की स्थापना 1965 में मनीष मौर्य के पिता राजेंद्र कुमार मौर्य (विधायक, सदर प्रतापगढ़) द्वारा की गई थी। आज के समय में यह श्री राम स्वीट्स एंड स्नैक प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक ब्रांड बन चुका हैं। अब श्री राम स्वीट्स की बागडोर यंग आंत्रेप्रेन्योर मनीष मौर्य के हाथ में हैं। कई लोग अपनी दादा- परदादा की दी हुई विरासत को संभाल नहीं पाते, लेकिन मनीष मौर्य ने न सिर्फ़ अपने खानदान की विरासत को संभाला है बल्कि इसको बड़ी ही तेज़ी से आगे बढ़ाया है।
श्री राम स्वीट्स के मालिक मनीष मौर्य ने कहा, ‘हम पारंपरिक मिठाइयों की प्रामाणिकता को बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। हमारी मलाईदार मिठाइयों के लिए विशेष रेसिपी हैं जो हर किसी को पसंद आती हैं, हमारे पास प्रीमियम क्वालिटी वाली मिठाइयां हैं जो सभी लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। सारा श्रेय मेरे दादा को जाता है जिन्होंने एक सपना देखा था और इसके लिए बहुत मेहनत की थी। हम यहां उनकी कृपा और मेहनत के कारण हैं और मैं इसे सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा हूं।’
मनीष मौर्य इतनी कम उम्र न सिर्फ़ अपना पारिवारिक बिज़नेस अच्छे से संभाल रहे है बल्कि वह इसके साथ-साथ एक आंत्रेप्रेन्योर के तौर पर और भी अन्य काम कर रहे है। मनीष कुटुंभ इन्फ्रा रियल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जो लखनऊ में एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है जो लक्जरी अपार्टमेंट मुहय्या कराती है और पिछले सात वर्षों से सक्रिय सेवा में है।
अभी पढ़ें – जीरो बैलेंस पर भी निकालें 10,000 रुपये, जानिए कैसे और किन खाताधारकों को मिलती है ये सुविधा
इसके अलावा, मनीष श्री राम वाटिका, श्री राम इन और मौर्या रिसॉर्ट्स, शादी के कार्यों और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए एक लक्जरी होटल भी चलाते है। इतना ही नहीं ये श्री राम ग्रामोद्योग नाम से अचार का बिज़नेस भी करते है। इसके अलावा श्री राम मिल्क प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड मनीष की व्यावसायिक शाखा का एक महत्वपूर्ण अंग है। ये कंपनी किसानों से सीधे दूध खरीदने और विभिन्न डेयरी उत्पादों को बनाने, इसकी पैकेजिंग की प्रक्रिया करने और हर आबादी वाले गांव में दूध संग्रह इकाइयों को इकट्ठा करने पर काम करती है। मनीष मौर्य के इस आंत्रेप्रेन्योर स्किल्स से हर युवा को सीख लेनी चाहिए।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
11 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
15 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
16 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
18 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
22 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines