Adani News: इंजीनियर्स डे के अवसर पर अडाणी सीमेंट ने सोमवार को ‘अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ नामक एक नेशनवाइड एकेडेमिया इंडस्ट्री इंगेजमेंट प्रोग्राम की घोषणा की है. इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ते हुए भविष्य के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में समाधानों के लिए तैयार करना है. दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी निर्माण सामग्री और समाधान कंपनी अडाणी सीमेंट ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए भारत के 100 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों को शामिल किया जाएगा.
Adani Cement FutureX कार्यक्रम में शामिल होंगे स्कूल-कॉलेज
अडाणी सीमेंट फ्यूचरएक्स के इस शैक्षिक कार्यक्रम में भारत के 100 शहरों के 100 स्कूलों और इंजीनियरिंग कॉलेजों को शामिल किया जाएगा. इनमें आईआईटी, एनआईटी और अग्रणी निजी/राज्यीय कॉलेज शामिल हैं. साथ ही 100 से अधिक स्कूलों को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है.
ये भी पढ़ें-इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई या नहीं? आयकर विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
कंपनी के CEO ने क्या कहा?
कंपनी के सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, ‘अडाणी सीमेंट फ्यूचरएक्स हमारी शिक्षा जगत के साथ साझेदारी और नवाचार, स्थिरता व प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस प्रोग्राम की मदद से हम जिज्ञासा से करियर तक छात्रों के लिए एक सेतु तैयार कर रहे हैं, जो उन्हें फ्यूचर रेडी बनाएगा.
इस कार्यक्रम की खासियतें
स्मार्ट लैब का अनुभव- इस पहल में छात्रों को अडाणी सीमेंट स्मार्ट लैब के माध्यम से मिनी रोटरी भट्ठे पर आधारित सीमेंट निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया दिखाई जाएगी. साथ ही रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का एक्सपीरियंस मिलेगा.
STEM और बियोंड लर्निंग एक्टिविटी- छात्रों को इस कार्यक्रम के जरिए प्रक्रिया और उत्पाद नवाचारों की जानकारी प्राप्त होगी. इसमें नैनोमैटेरियल तकनीक, उन्नत निर्माण सामग्री समाधानों पर अनुसंधान एवं विकास (R&D) और संयंत्रों में इस्तेमाल होने वाले ईवी उपकरणों की जानकारी शामिल होगी. यह सभी विषय इंटरैक्टिव टूल्स के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे, जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वित्त, विपणन और अन्य क्षेत्रों में छात्रों की जिज्ञासा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेंगे.
छात्रों को संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, सस्टेनेबल मटेरियल डेवलपमेंट और प्रोसेस ऑप्टिमाइज़ेशन पर काम करने का मौका मिलेगा। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू (PPI) का अवसर भी दिया जाएगा.
इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी श्रृंखला, हैकथॉन, कैंपस एक्टिविटी और डिजिटल अभियान #BuildWithAdani चलाया जाएगा. भारतीय कंक्रीट जर्नल के सहयोग से शोध कार्यों को भी उजागर किया जाएगा.
क्या है कार्यक्रम का विजन और महत्व?
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने हाल ही में IIT खड़गपुर में छात्रों को ‘भारत के नए स्वतंत्रता सेनानी’ बताया था. इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए फ्यूचरएक्स को ‘कक्षा से करियर तक’ का सेतु माना जा रहा है. फिलहाल, अडाणी सीमेंट पहले ही 1500 से अधिक ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और डिप्लोमा इंजीनियरों को ट्रेनिंग दे रहा है. कंपनी का मानना है कि यह पहल देश के युवाओं को टिकाऊ विकास और नवाचार की राह पर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी.
ये भी पढ़ें-ITR Filing Last Date: ITR भरने का आज आखिरी मौका, डेडलाइन हुई मिस तो लगेगा इतना जुर्माना
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
4 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
5 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines