हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Winter Energy Saving Tips: सर्दियों में नहीं आएगा अधिक इलेक्ट्रिक बिल! अपनाएं बिजली बचत के 5 तरीके

Energy Saving Tips for Winter: सर्दियों में अधिक बिजली के बिल आने से परेशान हैं तो आप इन 5 तरीकों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Winter Energy Saving Tips: गर्मियों में जहां हम एसी, कूलर या पंखा चलाने के कारण अधिक बिजली बिल के आने से परेशान रहते हैं। वहीं, सर्दियों में भी बिजली का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। भले ही इस मौसम में हम पंखे, कूलर या एसी का इस्तेमाल न कर रहे हों, लेकिन हीटर और गीजर समेत कई अन्य डिवाइस भी हैं जो अधिक बिजली बिल आना का कारण बन सकते हैं।

अगर आप भी सर्दियों में अधिक बिजली (Electricity Saving Tips) के आने से परेशान हैं तो ऐसे में आप बिजली बिल को कम करने के कुछ तरीके अपना सकते हैं। आइए आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं जिससे बिजली की बचत (Electric Saving Tips) की जा सकती है और बिजली बिल भी कम आ सकता है।

बिजली बचत के 5 तरीके

1. सोलर पैनल का यूज- बिजली की बचत के लिए सोलर पैनल के इस्तेमाल को भी काफी मददगार माना जाता है। सर्दियों में भी आप ज्यादातर ऐसे डिवाइस को अपना सकते हैं जो सोलर पैनल से चल सकते हैं। इससे बिजली की बचत होगी और बिजली बिल भी कम आएगा।

विज्ञापन

2. LED बल्ब का यूज- सर्दियों में बिजली की बचत के लिए 100W बल्ब की जगह LED बल्बों का इस्तेमाल करें। इससे बिजली की बचत करने में मदद मिलेगी।

3. हीटर का सही से करें यूज- कमरे को गर्म करने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए हीटर का सही तरह से यूज करें। हीटर को चलाने के दौरान कमरा अच्छे तरह से बंद कर दें, जिससे बाहर की ठंडक दूर हो सकेगी और कमरे में गर्माहट हो सकेगी। वीडियो के जरिए भी आप बिजली बचत के अन्य तरीके जा सकते हैं।

विज्ञापन

4. रेडिएटर का यूज- बिजली बचत के लिए आप रेडिएटर, ऑयल-फिल्ड हीटर जैसी मशीनों का यूज कर सकते हैं। ये अन्य हीटर की तुलना में कम बिजली खर्च करता है।

ये भी पढ़ें- 100 या 1000 रुपये वाले Rod Heater में कौन सा बेहतर?

विज्ञापन

5. पांच स्टार रेटिंग अप्लायंसेस- बिजली से चलने वाले ऐसे अप्लायंसेस का इस्तेमाल करें जो 5 स्टार रेटिंग के साथ आते हों। बल्ब, हीटर, वॉशिंग मशीन आदि प्रोडक्ट मार्केट में 5 स्टार रेटिंग के साथ आते हैं जिससे बिजली खर्च कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में इस 1 हजार रुपये की मशीन से आएगा गर्म पानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola