Phone Will Go Obsolete Said By Elon Musk : क्या आपको लगता है कि आने वाले कुछ सालों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद हो जाएगा? क्या कोई ऐसी टेक्नोलॉजी आएगी जो मोबाइल को खत्म कर इसकी जगह ले लेगी? दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इस बात से पूरी तरह सहमत दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा है कि भविष्य में मोबाइल का इस्तेमाल बीते दिनों की बात हो जाएगी। वहीं काफी लोगों का मानना है कि जिस तरह से टेक्नोलॉजी में बदलाव आ रहे हैं, उससे लगता है कि फोन का अब कोई भविष्य नहीं रहेगा।
चिप लेगी फोन की जगह
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि भविष्य में कोई फोन नहीं होगा। न्यूरालिंक फोन की जगह ले लेगा। दरअसल, न्यूरालिंक एलन मस्क की कंपनी का नाम है जो इंसान के दिमाग में चिप लगाकर प्रयोग कर रही है। ऐसे में शायद एलन मस्क का इशारा है कि इंसान के दिमाग में लगी चिप फोन को खत्म कर उसकी जगह ले लेगी। न्यूरालिंक अभी ब्रेन चिप टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इसे 29 साल के शख्स के दिमाग में लगाया जा चुका है और कंपनी इससे मिले डेटा पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी दूसरे शख्स में भी चिप लगाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने आवेदन मांगे हैं।
ऐसा क्यों कहा मस्क ने?
दरअसल, एक शख्स ने X पर पोस्ट की थी। इसमें उसने एलन मस्क का एक फोटो लगाया था। इस फोटो में दिखाया गया है कि एलन के दिमाग पर इलेक्ट्रिक सर्किट जैसी लाइन हैं और वह फोन देख रहे हैं। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा है, ‘क्या आप अपने दिमाग पर न्यूरालिंक इंटरफेस इंस्टॉल करेंगे जिसकी मदद से आप नए X फोन को कंट्रोल कर सकें?’ एलन मस्क ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए पोस्ट की और कहा कि भविष्य में कोई फोन नहीं होगा।
क्या है कंपनी का प्लान
ऐसी कई जानकारी सामने आई हैं जिसमें बताया गया है कि एलन मस्क एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। यह फोन आम फोन के मुकाबले बिल्कुल अलग होगा। माना जा रहा है कि यह फोन इंसान के दिमाग में लगी चिप से कनेक्ट होगा। हाल ही में एलन ने एप्पल कंपनी के उस बयान की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एप्पल अपनी नई डिवाइस में OpenAI इंस्टॉल करती है तो वह अपनी कंपनी में एप्पल डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर देंगे।
यह भी पढ़ें : Elon Musk बने सबसे अमीर इंसान, ब्लूमबर्ग की लिस्ट में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी किस नंबर पर
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
4 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
6 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
6 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
8 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
8 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
10 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines