Electricity Bill Saving Tips: बिना टेंशन ऐसे बचाएं बिजली का बिल! जानें 5 सेविंग टिप्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Electricity Bill Saving Tips: क्या आपको भी ज्यादा बिजली के बिल आने की चिंता सताती है? अगर हां, तो इसके लिए आपने क्या समाधान निकाला है? बिजली के अधिक बिल आने की टेंशन लेना इसका समाधान नहीं है, इसके लिए आपको टिप्स के साथ कुछ आदतों में बदलाव जरूर करना चाहिए। छोटी-छोटी आदतों से एक बड़ा बदलाव हो सकता है और महीने के आखिर में आने वाला बिजली का बिल कम हो सकता है। आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे बिजली का बिल कम किया जा सकता है। आइए आपको बिजली बिल बचत करने के कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।
आपको अपने घर में बीईई डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा बीईई स्टार रेटिंग डिवाइसों को एनर्जी एफिशिएंसी मापने के साथ सर्टिफाइड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 5 स्टार रेटिंग वाले डिवाइसों को सबसे अच्छा डिवाइस माना जाता है। जबकि, 1 स्टार रेटिंग वाले डिवाइस 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Google Map कहीं सेव तो नहीं कर रहा आपकी पर्सनल जानकारी? ऐसे लगाएं मिनटों में पता और करें डिलीट
बिजली बचत के लिए आपको अपने घर में एलईडी लाइटों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप पुराने बल्ब और CFLs का यूज करते हैं तो इसकी जगह पर LED बल्ब का यूज करना शुरू कर दें। इससे आपके बिजली की बचत हो सकती है।
बीएलडीसी पंखे का इस्तेमाल करके भी आप बिजली की बचत कर सकते हैं। धीरे-धीरे BLDC पंखों की लोकप्रिता बढ़ती जा रही है जो डायरेक्ट करंट इलेक्ट्रिसिटी पर काम करते हैं। इसके जरिए आप अन्य पंखे की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत तक बिजली बचा सकते हैं।
गर्मियों में अधिक बिजली बिल आने की वजह कहीं न कहीं एसी का ज्यादा इस्तेमाल भी है। अगर आप चाहते हैं कि बिजली का बिल ज्यादा ना आए और आप एसी भी चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 24 डिग्री पर एसी चलाना चाहिए।
कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने घर के टीवी, पंखों या अन्य तरह के उपकरणों को बिना जरूरत के भी चलाकर छोड़ देते हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही आदत है तो इसे तुरंत बदल दें। कोशिश करें कि जब आपको टीवी नहीं देखना है तो उसे रिमोट से नहीं बल्कि सीधा पावर पॉइंट से ऑफ करें। लाइट-पंखों की अगर जरूरत न हो तो उसे बिना वजह चालू न रखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: