Shubham Upadhyay
Business Journalist
Read More---विज्ञापन---
Olectra GreenTech Share: देश के अंदर इस समय सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई पॉलिसी ला रही है, साथ में ये भी कहा जा रहा है कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। इन्हीं खबरों के बीच Olectra GreenTech ने कमाल ही कर दिया। कंपनी ने अपने निवेशकों को सिर्फ 3 महीने में ही मालामाल बना दिया। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 6 महीने में कंपनी ने 77.12 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि Olectra GreenTech कंपनी का काम क्या है? साथ में कंपनी का आगे भविष्य कैसा रहेगा, जिससे आप अपनी प्लानिंग इसके शेयर में बना सकते हैं।
Olectra Greentech#Olectragreentech #Olectra
#Q2FY24 #q2results #results #earnings #q2 #Q2withTenshares #Tenshares pic.twitter.com/xe0iXvLYjE— TeN SHAReS (@tenshares) November 6, 2023
Olectra GreenTech कंपनी इलेक्ट्रिक बसे बनाती है। कंपनी के शेयर पिछले 1 साल से गजब का खेल दिखा रहे हैं। क्योंकि सरकार अब देश को डिजिटल के बाद इलेक्ट्रिक के जोन में ले जाना चाहती है, और जब से दिल्ली सरकार की पॉलिसी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आई है तब से तो क्या ही कहने। कंपनी ने Q2 में तीन गुना प्रॉफिट 18.58 करोड़ रुपए अपने नाम किया है। इससे पहले पिछले साल Q2 में प्रॉफिट 7.42 करोड़ रुपए था।
फिर क्या था..शेयर तो पहले से ही कमाल कर रहे थे और अब रॉकेट की स्पीड पकड़ ली है। कंपनी के रिजल्ट बीते शनिवार को आए थे, इसका असर आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को देखने मिले। आज ही आज में 0.79 फीसदी ग्रोथ शेयर ने की। 1,218 रुपए पर खुला था और 1223 लेवल पर जाकर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- नए साल पर RBI दे सकता है झटका, घर, कार, कर्ज लेना होगा महंगा!
कंपनी के भविष्य की बात करें तो शानदार प्लानिंग नजर आ रही है। बड़े-बड़े ऑडर्स कंपनी के पास हैं। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह है कि इसमें लॉन्ग टाइम के लिए फ्रेश एंट्री की जा सकती है। साथ में अगर शेयर ले रखे हैं तो होल्ड पॉजिशन बनाए रखें। पिछले 1 महीने में 3.70 फीसदी, 6 महीने में 77.12 फीसदी और 1 साल में 110.55 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।