नए साल पर RBI दे सकता है झटका, घर, कार, कर्ज लेना होगा महंगा!

RBI के इस कदम से भारतीयों को झटका लगना तय है। पर गिरते रुपए को मजबूत बनाने के लिए रिजर्व बैंक को ये प्लान अपनाना होगा।

Reserve Bank of India, rbi repo rate, rbi rate hike, oil prices, Morgan Stanley, indian economy, geopolitical tensions,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

RBI Repo Rate: विश्व में आर्थिक गतिविधियों को लेकर कुछ अच्छी खबरें नहीं चल रहीं है। यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट तक टेंशन ही नजर आ रही है। इसी बीच कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जोकि आग में घी का काम कर रहे हैं। हमास और इजराइल के बीच में जंग जारी है, जो अभी फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए देश का रिजर्व बैंक यानी RBI एक बड़ा फैसला ले सकती है, जो देश के नागरिकों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

0.25 बेसिस प्वाइंट तक दिख सकती है बढ़ोत्तरी

जैसा आप जानते हैं कि पिछले 4 बार से RBI ने रेपो रेट को लेकर किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है, पर अब लग रहा है कि RBI रेपो रेट में इजाफा कर सकता है। अमेरिका में फेडरल बैंक ने भी अपने रेट में कोई चेंज नहीं किया। जिसकी वजह से रुपए पर प्रेशर लगातार बनता ही जा रहा है। इसी वजह से 0.25 बेसिस प्वाइंट तक इजाफा देखने को मिल सकता है।

ग्राहकों की जेब होगी ढ़ीली

रेपो रेट के बढ़ने से सीधे तौर पर ग्राहकों को महंगाई का सामना करना पड़ता है। सभी EMI महंगी हो जाती है। जिससे घर से लेकर कार लेना मुश्किल हो जाता है। अब अगली RBI की मीटिंग इसी महीने नवंबर में है, फिर अगले महीने दिसंबर में Repo Rate के बारे में जानकारी दी जाएगी। यानी नए साल पर ग्राहकों को झटका मिलना तय है।

रुपया लगातार हो रहा है कमजोर

रुपया लगातर डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है। आज की बात करें तो 1 डॉलर के मुकाबले 83.26 पर भारतीय करेंसी जा चुकी है। इसलिए इसे अभी नहीं रोका गया तो फिर देश के अंदर मंदी की आहट देखने को मिल सकती है। RBI रेपो रेट में बदलाव करके ही गिरते रुपए को सुधारता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ