E-Shram Card: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ई-श्रम कार्ड योजना। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के काम करने वाले श्रमिकों की मदद के लिए ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) की शुरुआत की है।
इन योजनाओं का लाभ के लिए अब तक 28 करोड़ से ज्यादा लोग इस पोर्टल (E-Shram Portal Registration) पर अपना रजिस्ट्रेशन करावा चुके हैं। गौरतलब है कि इस पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।
अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और अभी तक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द कराएं। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच है।
अभी पढ़ें – इन 4 शेयरों ने ब्रेकआउट के बाद लगाई दौड़, अगले एक महीने में इतने फिसदी रिटर्न देने की उम्मीद
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।
- श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
- भविष्य में इसे राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा।
- इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
- अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
- केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा।
ई-श्रमिक कार्ड पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
ई-श्रमिक कार्ड के आवेदन का तरीका बहुत आसान है। आप आवेदन ऑनलाइन (Online Registration) भी कर सकते हैं। इसके लिए आप श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर क्लिक करें। इसके बाद आप फॉर्म फिल करें। इसके बाद आप इसे सब्मिट कर दें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सरकार ने पंजीकरण के लिए 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इस पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
- ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं। होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओपीटी आएगा। इसे दर्ज करें।
- इससे पंजीकरण पेज खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा। मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों को ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा।
- जिन श्रमिकों के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह नजदीकी सीएससी पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
ऐसे लोग ई-श्रम पोर्टल पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस पोर्टल (eshram.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करता हो। सरकार ने पोर्टल पर आवेदन करने के लिए पात्रता के बारे में जानकारी दी है। इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, कृषि श्रमिक, घरेलू मजदूर, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, नाई, मोची, बिजली वाला, प्लम्बर आदि सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ईपीएफओ (EPFO) मेंबर नहीं होने चाहिए। आप किसी सरकारी पेंशनभोगी भी नहीं होने चाहिए।
अभी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों की फिर लगेगी लॉटरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इस दिन होगा ऐलान
ऐसे लोग बनवा सकते हैं अपना ई-श्रमिक कार्ड
ट्यूटर, घर का नौकर-नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी ,बढ़ई , प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, डिलीवरी बॉय, कूरियर वाले, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines