Duplicate PAN Card Apply Process: “पैन कार्ड” आपके लिए क्यों और कितना जरूरी है शायद इसके बारे में आपको बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप खुद इसकी अहमियत जानते होंगे। ऐसे में अगर कहीं गलती से पैन कार्ड गिर जाए या पर्स चोरी होने पर पैन कार्ड भी चला जाए तो ऐसी स्थिति में परेशान होना जाहिर भी है और ऐसी स्थिति में पहले आपको शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। पैन कार्ड खोने या चोरी होने पर FIR दर्ज करवाएं, उसके बाद दूसरा काम आपको फिर से पैन कार्ड को बनवाने का तरीका अपना लेना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि पैन कार्ड आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताता है और इसका इस्तेमाल लेनदेन के कार्यों में किया जाता है। अगर किसी गलत हाथ पैन कार्ड लग जाए तो आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको पैन कार्ड को फिर से बनवाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर बैठे आसानी से अपना सकते हैं। इसके लिए किसी तरह की कोई लाइन या भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। मिनटों में अपने फोन या लैपटॉप की मदद से आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकेंगे।
पैन कार्ड खोने या चोरी होने पर क्या करें?
अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या खराब हो गया तो परेशान होने की बजाए आप इसे फिर से बनवाने का तरीका अपना सकते हैं। पैन कार्ड के चोरी होने पर भी आप पुलिस के पास FIR दर्ज करवाने के बाद पर्मानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) बनवाने के लिए पहले आयकर विभाग (Income Tax Department) से इजाजत लेनी होती है।
ये भी पढ़ें- PAN Card Tips: आपका पैन कार्ड असली है या नकली? मिनटों में लगाएं पता
Duplicate Pan Card कैसे बनवाएं?
- सबसे पहले TIN-NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पैन कार्ड को बनवाने के लिए अप्लाई करना होगा।
- वेबसाइट पर “Reprint of PAN Card” का ऑप्शन मिलेगा, उसे चुन लें।
- अप्लाई फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें।
- इसके बाद एक टोकन नंबर जेनरेट हो जाएगा।
- ये नंबर आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा।
- इसे एंटर करने के बाद फिर से अप्लाई करने की प्रोसेसिंग फीस चुकाएं।
- 150 रुपये का भुगतान करने के बाद प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह से डुप्लीकेट पैन कार्ड को आप आसानी से फोन में डाउनलोड कर सकेंगे।
E-PAN Card को डाउनलोड करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मेल और नंबर पर लिंक भी आ जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप पैन कार्ड को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PAN Card यूजर्स सावधान! कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा Fraud
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
6 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
7 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
7 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
8 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines