भारत में नहीं बनेगा Iphone! ट्रंप ने क्यों टिम कुक से की ऐसी डिमांड?

Iphone Production In India: आखिर क्यों डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ होते जा रहे हैं? कतर दौरे के दौरान उन्होंने टिम कुक से समस्या बताते हुए कहा है कि वे नहीं चाहते कि भारत में एप्पल का प्रोडक्शन बढ़े। ट्रंप अमेरिका में एप्पल के प्रोडक्शन को बढ़ाना चाहते हैं।

photo credit-freepik - 2025-05-16T070731.683

Iphone Production In India: पहले भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता दिखाकर सीजफायर करवाया, अब एप्पल के प्रोडक्शन पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परेशानी हो रही हैं। गौरतलब है कि ट्रंप अपने कतर दौरे के दौरान टिम कुक से समस्या होने की बात कहते हैं। इसका कारण यह है कि एप्पल लगातार अपने प्रोडक्शन को भारत में बढ़ा रहा है। बता दें कि चीन में मौजूद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को भी एप्पल जल्द ही भारत में शिफ्ट करने वाला है। वहीं, एप्पल के आईपैड और मैकबुक्स वियतनाम में बनाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

टिम कुक से की ये डिमांड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक से इस पर चर्चा की है। दरअसल, वे चाहते हैं कि भारत की जगह अमेरिका में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया जाए। उन्होंने कतर दौरे पर टिम कुक से थोड़ी समस्या लेकर इस डिमांड को पेश किया। हालंकि, इसका कोई विवरण फिलहाल नहीं मिला है।

विज्ञापन

बता दें कि एप्पल कई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की मदद से देश में आईफोन की प्रोडक्शन को बढ़ा रहा है। टैरिफ लागू होने से पहले आईफोन्स को हवाई जहाज की मदद से अमेरिका भेजा गया था ताकि वहां कीमतों में इजाफा न करना पड़े। मगर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में इसका प्रोडक्शन बढ़ाना चाहते हैं। गौर करने की बात यह भी है कि उन्होंने वियतनाम में होने वाले मैकबुक प्रोडक्शन को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है।

विज्ञापन

Iphone 17 हो सकता है महंगा

माना जा रहा है कि एप्पल के यूजर्स को इस डिमांड के बाद देश में आईफोन को अधिक दामों पर बेचना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका प्रमुख कारण अमेरिका और चीन के बीच का तनाव है। देश के यूजर्स को आईफोन की अगली सीरीज यानी 17 के लॉन्च का इंतजार है। कंपनी आईफोन के फीचर्स में कुछ बदलाव भी कर सकती है, जिस कारण यह महंगा हो सकता है।

एप्पल का भारत को जवाब

पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप की टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने एप्पल के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने फिलहाल भारत में उनके निवेश और विनिर्माण योजनाओं के बारे में कहा है कि जैसा था सबकुछ वैसा ही रहेगा। एप्पल की वैश्विक आपूर्ति में भारत भी अहम हिस्सा रहा है।

विज्ञापन

भारतीय बाजार पर क्या असर होगा?

केपीएमजी के पूर्व पार्टनर जयदीप घोष ट्रंप के इस बयान पर कहते हैं कि देश में आईफोन का प्रोडक्शन रोकना देश के बाजारों के लिए सही नहीं है। इससे मार्केट को नुकसान हो सकता है। सिर्फ बाजारों को नहीं बल्कि आईफोन का प्रोडक्शन देश में कम या बंद होता है, तो कई लोगों का रोजगार भी छिन सकता है। वे बताते हैं कि मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025 में भारत में 1.75 लाख करोड़ रुपये के आईफोन बनाए गए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.2 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन

एप्पल इकोसिस्टम भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है, यदि लंबे समय के बाद कंपनी यहां से जाएगी तो हमारे साथ-साथ उन्हें भी नुकसान होगा। अगर कंपनी अमेरिका में प्रोडक्शन शुरू करना चाहती है, तो यह उतना आसान नहीं है, जितना माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ