वैश्विक व्यापार और आर्थिक नीतियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने कृषि (Agriculture) और औद्योगिक उपकरणों (Industrial Equipment) के आयात पर लगने वाले टैरिफ में 10 प्रतिशत की भारी कटौती की घोषणा की है। इस नए बदलाव के बाद इन जरूरी चीजों पर टैरिफ की दरें मौजूदा 25% से घटकर अब 15% के स्तर पर आ जाएंगी।
वाइट हाउस के बयान के मुताबिक, यह राहत अस्थायी रूप से दिसंबर 2027 तक लागू रहेगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी उत्पादकों की उत्पादन लागत को कम करना, घरेलू कृषि क्षेत्र में निवेश को रफ्तार देना और देश के औद्योगिक आधार को फिर से मजबूत करना है।
जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने लैरी एलिसन; ओरेकल के शेयरों में भारी उछाल
किन-किन उत्पादों पर मिलेगी टैरिफ में छूट?
रिपब्लिकन प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स और मशीनों को इस रियायत के दायरे में शामिल किया गया है:
कृषि मशीनरी (Agricultural Machinery): खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले बड़े उपकरण जैसे कंबाइन, हार्वेस्टर और अन्य कृषि मशीनों पर अब 25% की जगह सिर्फ 15% टैरिफ लगेगा। इससे अमेरिकी किसानों और कृषि उत्पादकों को बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी।
मोबाइल इंडस्ट्रियल मशीनरी (Mobile Industrial Machinery): अमेरिकी व्यापार समझौतों के दायरे में आने वाले देशों से आयात किए जाने वाले बुलडोजर, फोर्कलिफ्ट और अन्य समान औद्योगिक वाहनों पर अब कम शुल्क देना होगा।
स्टील और एल्युमीनियम पर विशेष प्रोत्साहन: घरेलू मेटल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखा नियम जोड़ा गया है। अगर कोई विदेशी निर्माता ऐसे कैपिटल इक्विपमेंट (पूंजीगत उपकरण) का आयात करता है, जिसमें वजन के हिसाब से कम से कम 85% स्टील या एल्युमीनियम अमेरिकी मूल का हो, तो उन्हें केवल 10% के सबसे कम टैरिफ रेट का लाभ मिलेगा। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि स्टील और एल्युमीनियम को अमेरिका के भीतर ही पिघलाया, ढाला या गलाया गया हो।
राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू उद्योगों को मजबूत करने की कवायद
टैरिफ में किया गया यह हालिया बदलाव राष्ट्रपति ट्रंप के उस नए आदेश का हिस्सा है, जो धातुओं (Metals) से जुड़े मौजूदा व्यापार उपायों को संशोधित करता है। व्हाइट हाउस का मानना है कि यह रणनीतिक कदम राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ कृषि, आवास (Housing) और मैन्युफैक्चरिंग जैसे मुख्य अमेरिकी क्षेत्रों को नई ऊर्जा देगा।
वाइट हाउस के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आयातित एल्युमीनियम, स्टील और तांबे पर टैरिफ का प्रभावी इस्तेमाल करके अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रमुख उद्योगों की आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित किया है। यह कदम अमेरिकी परिवारों, स्थानीय समुदायों और व्यवसायों की वित्तीय स्थिति को विदेशों से आने वाले कम कीमत वाले असुरक्षित आयात के खतरे से बचाने के लिए उठाया गया है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
39 mins agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
6 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
9 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
11 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines