आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच ऑयल सप्लाई कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है, जो आज यानी 7 जून से प्रभावी हो चुका है.
अब देश की राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये पर पहुंच गई है. ऐसे ही कोलकाता में सिलेंडर पहले 939 का मिलता था, जो अब 968 रुपये का मिलेगा. मुंबई में पहले सिलेंडर 912.50 रुपये का मिलता था, अब वह 941.50 का मिलेगा. वहीं, चेन्नई में जहां लोगों को 928.50 रुपए का सिलेंडर मिल रहा था, अब उसके लिए 957.50 रुपये देने होंगे.
क्यों बढ़ानी पड़ीं कीमतें?
उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर लगातार भारी वित्तीय नुकसान उठा रही थीं, जिसके चलते यह फैसला लेना आवश्यक हो गया था. इस ताजा बढ़ोतरी से पहले तक, सरकारी तेल कंपनियों को बेचे जाने वाले हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का भारी नुकसान हो रहा था.
यह भी पढ़ें : Cylinder Price Hike: बड़ा झटका! सिलेंडर फिर हुआ महंगा, कमर्शियल गैस के बढ़े रेट, जानें आज कहां-कितने का मिलेगा?
वैश्विक संकट का असर
पिछले कुछ महीनों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. इससे पहले 7 मार्च को भी प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी, जब पश्चिम एशिया में उपजे तनाव और संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो गई थी. इस नई बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियां अभी लागत से कम कीमत पर ही गैस बेच रही हैं.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
11 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
12 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
14 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
14 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
17 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
17 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
18 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines