Gen Z Spending Report: अपनी सैलरी का 70% हिस्सा इन कामों पर लुटाते हैं Gen Z! रिपोर्ट में सामने आई बात

Gen Z UPI Spending Habits: Salaryse की रिपोर्ट के अनुसार भारत की Gen Z अपनी सैलरी का 70% हिस्सा जरूरी सामान, राशन, बिल और निवेश पर खर्च करती है. जानिए खर्चों का पूरा आंकड़ा.

gen z (1)

Where Gen Z Spend Money: कहां जाता है जेन जी की सैलरी का पैसा? Salaryse की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया पर जेन जी (Gen Z) के नए ट्रेंड्स, बोलचाल के शब्द और उनकी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है. अक्सर लोगों को लगता है कि आज की युवा पीढ़ी अपने पैसे सिर्फ घूमने-फिरने, ब्रांडेड कपड़ों या महंगे शौक पर उड़ाती है.

लेकिन क्या यह सच है? वित्तीय प्लेटफॉर्म Salaryse की एक नई रिपोर्ट ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. देश के 52 लाख से अधिक जेन जी युवाओं के यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन के विश्लेषण से जो सच सामने आया है, वह आपको हैरान कर देगा.

विज्ञापन

कमाई का 70% हिस्सा जरूरी कामों पर खर्च

सैलरीसे की रिपोर्ट के मुताबिक, युवा कर्मचारी अपनी सैलरी का सबसे बड़ा हिस्सा यानी लगभग 70% पैसा जरूरी सामानों और घर की जिम्मेदारियों पर खर्च करते हैं. इसमें घर का किराया (Rent), बिजली-फोन के बिल, राशन और खाने-पीने का सामान शामिल है.

यानी यह धारणा गलत साबित होती है कि जेन जी सिर्फ बेवजह के शौक पर पैसे लुटाती है.

विज्ञापन

कहां कितना खर्च करते हैं जेन जी?
रिपोर्ट में युवाओं के मासिक खर्चों का पूरा ब्रेकअप (Breakdown) इस तरह है:

घर का राशन : अपनी सैलरी का 15.7% हिस्सा घर के जरूरी सामान और राशन पर खर्च होता है.

विज्ञापन

बिल और सब्सक्रिप्शन: करीब 20.1% पैसा बिजली, फोन बिल और OTT ऐप्स (जैसे JioHotstar, Netflix, Spotify) के सब्सक्रिप्शन पर जाता है.

विज्ञापन

वित्तीय सेवाएं : लगभग 12.2% हिस्सा इंश्योरेंस, सेविंग्स और इनवेस्टमेंट में जाता है.

शॉपिंग : कपड़ों और अन्य खरीदारी पर 11.9% खर्च होता है.

विज्ञापन

खाना-पीना : बाहर खाने या ऑर्डर करने पर 11.5% खर्च होता है.

ट्रैवल और यात्रा : आने-जाने और घूमने पर सिर्फ 5% के आसपास मासिक खर्च होता है.

विज्ञापन

डिजिटल लाइफ और जिम्मेदारियों का संतुलन
सैलरीसे के सह-संस्थापक पीयूष बगड़िया के अनुसार, जेन जी ऐसी पहली पीढ़ी है जो अपनी वित्तीय जिंदगी के हर पहलू को पूरी तरह से डिजिटली मैनेज कर रही है. आज के दौर में भले ही मोबाइल रिचार्ज, ओटीटी और ऐप सब्सक्रिप्शन महंगे हो गए हैं, फिर भी यह जेनरेशन अपनी आजादी के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है. इसके अलावा, युवा अपनी बचत (Savings) और निवेश (Investment) को लेकर भी काफी जागरूक और सक्रिय हैं.

Salaryse की इस रिपोर्ट से साफ है कि जेन जी को जितना बेपरवाह समझा जाता है, वे असल में उतने ही समझदार और जिम्मेदार हैं. वे अपनी जरूरतों, जिम्मेदारियों और बचत के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बनाकर चल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ