Gold News: देश में दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) की तैयारी जोरों पर है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी की खरीदारी शुभ माना जाता है। लिहाजा लोग इसकी जमकर खरीदारी करते हैं। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट से खरीदार खासे उत्साहित है।
अभी पढ़ें – Save Policy: जिंदगी भर घर बैठे हर महीने पाएं 36000 रुपये, बस करना होगा ये काम
पिछले धनतेरस के मुकाबले इस साल धनतेरस के मौके पर सोने में 6 फीसदी की तेजी देखी जा रही है कि जबकि चांदी की कीमतों में करीब 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोने-चांदी की बिक्री और खरीदारी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
अगर धनतेरस और दिवाली के मौके पर आप भी सोना या फिर चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसकी प्योरिटी को लेकर आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। दरअसल दुकान पर भीड़ और सही जानकारी नहीं होने के कारण कई बार लोग मिलावटी सोना खरीद लेते हैं। जो बाद में घाटे का सौदा साबित होता है।
सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
चुंबक से अपने सोने को ऐसे चेक करें
धातु होने के बावजूद सोने में कोई भी चुंबकीय गुण नहीं होता है और यह चुंबक से नहीं चिपकता है। यदि आप सोना खरीदने जाते समय अपने साथ चुंबक लेकर जाएं तो आप आसानी से नकली और असली सोने की पहचान कर सकते हैं। अगर कोई गहना आपके चुंबक से चिपकता है तो समझ लें कि वह या तो नकली या फिर मिलावटी है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
16 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
18 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
20 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
22 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 day agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines