Dhanteras 2024 Gold Silver Purity Checking: 29 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही 5 दिनों के त्योहारों की शुरुआत हो गई है। इस बीच सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली भी है। हालांकि, इससे पहले लोग धनतेरस के अवसर पर सोने, चांदी समेत अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। इस अवसर पर ज्वेलरी की दुकान पर कदम रखने की जगह भी नहीं होती है लेकिन लोग फिर भी सोने या चांदी के आभूषणों को खरीदने के लिए लंबी लाइन लगाकर रखते हैं।
ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी में कहीं आप नकली सोना या चांदी न खरीद लें, इसलिए ठगी से बचने के लिए पहले ही जान लें कि जो गोल्ड या सिल्वर खरीद रहे हैं वो असली है या फिर नकली?
सरकारी ऐप से सोने-चांदी की शुद्धता चेक करना आसान
धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आप सरकारी ऐप का सहारा लेना न भूलें। दरअसल, सरकार की ओर से सोने-चांदी की शुद्धता चेक करने के लिए ऐप दिया जाता है। उसकी मदद से आप आसानी से जान सकेंगे कि सोना-चांदी नकली है या असली
BIS Care App
भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) के बीआईएस केयर ऐप के जरिए आप सोने और चांदी की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। अगर आप कोई सोने या चांदी का कोई आभूषण ले रहे हैं तो इसे जांच करने के लिए हॉलमार्क की जांच आसानी से की जा सकती है। ऐप के जरिए आप सोने और चांदी के आभूषणों की प्रामाणिकता जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर न हो जाए फ्रॉड! ऑनलाइन सोना खरीदने से पहले ध्यान रखें 3 बातें
कैसे इस्तेमाल करें बीआईएस केयर ऐप
- बीआईएस केयर ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर लीजिए।
- नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर को एंटर करके ऐप में लॉगिन करें।
- दर्ज किए गए नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर कर दें।
- इस तरह से वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- ऐप में Verify HUID का ऑप्शन है, उस पर क्लिक करें।
- इसके जरिए सोने-चांदी की शुद्धता की टेस्टिंग हो सकेगी।
- ISI मार्क से भी आप सोने-चांदी की शुद्धता चेक कर सकते हैं।
कैसे जानें HUID कोड?
हर ज्वेलर्स की ओर से बिल पर HUID कोड लिखा नहीं मिलता है, लेकिन आप इस कोड की जानकारी दुकानदार से ले सकते हैं। इसके बाद HUID कोड को एंटर करें जिससे हॉलमार्किंग का पता चल सकेगा। इससे सोने की शुद्धता का पता कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर घर लाएं चांदी की मछली-हाथी; दूर होंगे सभी संकट, बरसेगा धन!
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
13 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
15 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
15 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
17 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
19 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
20 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
21 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines