Online Gold Buying Tips on Dhanteras 2024: इस बार 29 अक्टूबर मंगलवार को धनतेरस है। इस दिन सोने-चांदी समेत कई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ये ही कारण है कि बाजारों में इस दिन काफी भीड़ भी होती है। खासतौर पर सुनारों की दुकानों में सोना-चांदी खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। ये ही कारण है कि कई लोग सोने की खरीदारी करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को अपनाना पसंद करते हैं। धनतेरस पर गोल्ड को सस्ते में खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर्स भी अपनी नजरें टिकाए रखते हैं।
अगर आप भी धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ बातों को जान लेना बेहद जरूरी है। वरना आप भी चल रहे ठगी के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो 3 बातें कौन सी हैं जिन पर गौर करने से खुद को ऑनलाइन गोल्ड खरीदते (Online Gold Buying Tips) समय ठगी से बच सकते हैं।
1. फेक Apps और Websites से रहें सावधान
अगर आप किसी वेबसाइट से सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो एक भरोसेमंद ऐप या वेबसाइट पर ही जाए। हो सके तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन ही रखें। ज्वेलरी खरीदते समय अच्छे से चेक कर लें कि आप कौन से कैरेट का आभूषण ले रहे हैं। किसी भी क्यूआर कोड पर पेमेंट करते हुए भी ध्यान रखें और पुष्टि के बाद ही आगे पेमेंट करें।
2. ऑफर्स के चक्कर में कहीं फंस न जाए आप
धनतेरस और दिवाली के अवसर पर तमाम साइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोने पर मिलने वाले ऑफर्स शो होते हैं, जिनमें से कुछ फर्जी भी हो सकते हैं। ज्यादा कैशबैक या छूट के चक्कर में ऑनलाइन गोल्ड लेते समय बस आपको किसी भी डील्स पर विश्वास नहीं करना है। हो सकता है कि लिंक, ऐप या वेबसाइट फर्जी हो और क्लिक करते ही आपका सारा डेटा चोरी हो जाए।
3. जरूर लें बिल
चाहे सोना ऑनलाइन खरीदें या फिर ऑफलाइन, आपको इस बात का तो खास ध्यान रखना चाहिए कि आपको बिल कैसा दिया जा रहा है। एक पक्का बिल लेना भविष्य में सोना बेचने के दौरान मददगार साबित हो सकता है। पक्का बिल इस बात की भी पुष्टि करता है कि आप किसी ठग्गी के शिकार नहीं हुए हैं और एक सही-नामी जगह से सोने की खरीदारी कर रहे हैं।