हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Train Cancellation Alert: 10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें रद्द, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Train Cancellation 10 October: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें रद्द. जानिए हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी और राजस्थान रूट की कैंसिल ट्रेनों की सूची.

विज्ञापन
अगर कल दिल्ली जाने का प्‍लान है तो पहले ट्रेनों की लिस्ट चेक करें. राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं.

Delhi Train Cancellation: अगर आप कल यानी शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले हैं या दिल्ली पहुंचने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.

राजधानी दिल्ली में विपक्षी पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन (CJP Protest) के चलते भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (10 घंटे के लिए) नई दिल्ली (NDLS) और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से आने और जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका है. गुरुवार को भी लगभग 5000 से ज्यादा यात्रियों की ट्रेनें छूट गई थीं, जिससे बचने के लिए रेलवे ने एहतियातन यह कदम उठाया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की मंजूरी, दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

कौन-कौन सी मुख्य ट्रेनें हुई हैं कैंसिल?

रेलवे मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे के बाद शुरू होने वाली उन सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन (Source Station) से ही कैंसल कर दिया है, जो 10 अक्टूबर को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली पहुंचने वाली थीं.

विज्ञापन

हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस रद्द
पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली दो प्रमुख प्रीमियम ट्रेनों को रद्द किया है:

ट्रेन संख्या 12301: हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (9 अक्टूबर को रवाना होने वाली)
ट्रेन संख्या 12313: सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (9 अक्टूबर को रवाना होने वाली)

विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा रूट की ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द (10 अक्टूबर)
राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है:

अगर आपकी ट्रेन 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या निजामुद्दीन पहुंचने वाली थी या वहां से चलने वाली थी, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस (Live Train Status) या IRCTC पोर्टल पर अपडेट जरूर चेक कर लें. रेलवे की ओर से रद्दीकरण के मामले में पूरा रिफंड नियमानुसार जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola