IRCTC की वेबसाइट हुई ठप, एक घंटे के लिए Ticket बुकिंग भी बंद

IRCTC Down: IRCTC की वेबसाइट ठप हो गई है। इसकी वजह से टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

IRCTC Down

IRCTC Down: अगर आप भी IRCTC की वेबसाइट से कोई टिकट बुक करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल, अभी साइट पर एक मैसेज शो हो रहा है जिसमें बताया गया है कि साइट पर फिलहाल मेंटेनेंस का काम जारी है। इसलिए साइट के जरिए अगले 1 घंटे तक कोई ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद कई यूजर्स एक्स पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड इस वक्त ट्रेंड कर रहे हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि मेंटेनेंस का काम रात में किया जाता है। ऐसे में ये साइबर अटैक भी हो सकता है।

एक यूजर ने X पर ट्वीट करते हुए कहा है कि एक घंटे से भी ज्यादा टाइम हो गया है पर अभी भी वेबसाइट कैप्चा लोड नहीं कर पा रही है। ऐसा लगता है कि रीबूट सर्वर काम नहीं कर रहा है।

हमने इसकी जांच downdetector.in पर भी की जहां पता चला की हजारों यूजर्स को वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स लगातार वेबसाइट के डाउन होने की रिपोर्ट कर रहे हैं।

IRCTC Down

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ