Delhi-NCR Tomatoes: 200 रुपये किलो के पार पहुंचा लाल टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ NCCF की तरफ से सस्ते टमाटर दिल्ली एनसीआर के लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा था लेकिन आज टमाटर लाने वाले ट्रकों की वजह से आज दिल्ली वालों को अपनी जेब ढीली ज्यादा करनी होगी और महंगा टमाटर खाना पड़ेगा। आज NCCF की तरफ से सस्ते टमाटर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
NCCF की तरह से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है की ट्रकों की कमी व उपलब्धता नहीं हो पाने की देरी की वजह से आज टमाटर का वितरण नहीं हो पाएगा। गौरतलब है कि टमाटर के ऊंचे छूते दाम को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर सस्ते दामों पर लोगों तक टमाटर पहुंचाया जा रहा था। जिसकी कीमत बाजार के दाम से कम मात्र पहले 90 रुपए और फिर कुछ दिनों 70 रुपए के रेट में मुहैया कराया जाने लगा। जिससे लोगों को इस महंगाई से थोड़ी राहत तो जरूर मिली।
और पढ़िए – पावर बैंक लेकर करने जा रहे हवाई यात्रा तो जान लें ये 3 नियम, वरना पड़ेगा भारी
वहीं, नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ONDC के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में 10 हजार किलो टमाटर दिल्ली में सस्ते बेचे जा चुके हैं। NCCF की तरफ से ONDC को पिछले हफ्ते 2 हजार किलो ग्राम का आवंटित किया गया था जो दोपहर होते होते बिक गया। यानी साफ है टमाटर की डिमांड बहुत ज्यादा बनी हुई है ऐसे में सस्ते टमाटर खरीदने की चाह में लोग ज्यादा से ज्यादा खरीद रहे हैं।
कब तक सस्ते होंगे दाम
आपको बता दें कि कर्नाटका, महाराष्ट्र ,आंध्र प्रदेश से यह टमाटर लाया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,दिल्ली ,बिहार में सप्लाई किया जा रहा है। वहीं NCCF के मुताबिक 15 दिनों में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सस्ते दर पर 560 टन टमाटर बेचे जा चुके हैं। गौरतलब है की टमाटर अभी भी बाजार में 200 से 250 रुपए तक बिक रहा है। जानकारों के मुताबिक अभी थोड़ा और समय लगेगा टमाटर के दाम नीचे आने में जब तक नई फसल नहीं आ जाती है।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
58 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines