Delhi Metro Digital Locker Service: देश की राजधानी दिल्ली में करोड़ों लोग रहते हैं और ट्रैफिक से बचने के साथ-साथ अपने सफर को किफायती बनाएं रखने के लिए मेट्रो में सफर किया करते हैं। दिल्ली मेट्रो में रोजाना लगभग 50 लाख से अधिक यात्री सफर किया करते हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग ऑफिस आने-जाने के लिए मेट्रो को अपनाते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं और रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए भी कुछ ऐसे सामान होंगे, जिन्हें डेली लेकर जाना पड़ता होगा? अगर हां, तो आप डिजिटल लॉकर का फायदा उठा सकते हैं। अगर घर से शॉपिंग करने के लिए निकले हैं और वापसी में कहीं घूमने जाने का मूड बन जाता है तब भी मेट्रो में मिल रही डिजिटल लॉकर की सर्विस आपके बड़े काम आ सकती है। आइए जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में कैसे डिजिटल लॉकर सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है।
Delhi Metro Digital Locker Service Availability
दिल्ली मेट्रो में अगर आप भी रोजाना एक ही सामान को लेकर जाते हैं और कभी आपका भी मन करता है कि खास इसे मेट्रो स्टेशन पर ही रखने की कोई सुविधा होती, तो अब ऐसी सुविधा आपके लिए उपलब्ध है। दरअसल, दिल्ली के 50 मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सर्विस उपलब्ध है।
How To Book Or Rent Digital Locker at Delhi Metro Station?
दिल्ली मेट्रो में सफर करने के दौरान यात्री अपने सामान को डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ आप ऐप के जरिए उठा सकते हैं। मोमेंटम 2.0 ऐप (Momentum 2.0 App) से आप डिजिटल लॉकर की बुकिंग कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
इस ऐप को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आईफोन यूजर्स के लिए एप्पल ऐप स्टोर पर मोमेंटम 2.0 ऐप इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है। आप वीडियो के जरिए डिजिटल लॉकर को रेंट या बुक करने का प्रोसेस जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp से ऐसे करें Metro Ticket बुक
कितने साइज के लॉकर के लिए कितनी कीमत?
- छोटे साइज के डिजिटल लॉकर के लिए 20 रुपये का चार्ज लगेगा।
- मीडियम साइज के डिजिटल लॉकर के लिए 30 रुपये का चार्ज लगेगा।
- बड़े साइज के डिजिटल लॉकर के लिए 40 रुपये का चार्ज लगेगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो लोकर को 1 से 6 घंटे तक के लिए किराए पर लिया जा सकता है। इस लॉकर को खोलने और बंद करने के लिए आपको एक कोड दिया जाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
16 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
18 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
19 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines