दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस योजना के तहत दिल्ली की कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 की आर्थिक मदद दी जानी है. लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने फर्जीवाड़ा करके या गलत जानकारी देकर इसका फायदा उठाने की कोशिश की, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.
फर्जीवाड़ा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई और वसूली
दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर कोई लाभार्थी किसी भी स्तर पर अपात्र (Ineligible) पाया जाता है तो उसकी महीने की वित्तीय सहायता तुरंत बंद कर दी जाएगी. इसके अलावा अब तक दिए गए सारे पैसों की वसूली भी की जाएगी. नए नियमों के अनुसार गलत दस्तावेज या जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
2500 की किस्त आपको कैसे मिलेगी?
योजना का पैसा सीधे बैंक खाते और सीबीडीसी (CBDC) वॉलेट में जाएगा. हर महीने मिलने वाले 2500 में से 1500 एफडी (FD) या आरडी (RD) खाते में जमा होंगे (जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक रहेंगे). बाकी 1000 लाभार्थी के सीबीडीसी वॉलेट में आएंगे. अगर महिला चाहे तो पूरे 2500 को FD/RD में लॉक करवा सकती है. सीबीडीसी वॉलेट के पैसे से शराब, तंबाकू, जुआ या सट्टेबाजी जैसी चीजों की खरीदारी नहीं की जा सकेगी.
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वह, उसका पति या उसके माता-पिता में से कोई कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी हो. महिला का दिल्ली का पंजीकृत मतदाता (Registered Voter) होना जरूरी है और उसके परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो. इस योजना का लाभ परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को मिलता है.
कौन-कौन हैं इस योजना से बाहर?
अगर आपके घर में नीचे दी गई स्थितियों में से कोई भी एक लागू होती है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते:
- आयकर/जीएसटी: परिवार में कोई भी Income Tax Payee या GST बॉन्ड भरता हो.
- सरकारी नौकरी: परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि हो.
- गाड़ी: घर में 4 पहिया वाहन (चार पहिया गाड़ी) मौजूद हो.
- बिजली की खपत: सालाना बिजली की खपत 2,400 यूनिट से अधिक हो.
- बच्चे: परिवार में 3 से ज्यादा जीवित बच्चे हों.
- अन्य पेंशन: महिला पहले से ही किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हो.
दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल के जरिए साल भर कभी भी आवेदन किया जा सकता है. हर महीने की आखिरी तारीख कट-ऑफ डेट होगी. अगर आप सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं, तो बिना किसी संकोच के आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं.
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
8 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
8 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
11 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
12 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
12 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
13 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
15 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
15 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
16 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines