Baansera and Asita Park Ticket Booking: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बार फिर से सस्ता ऑफर लेकर आया है। ये ऑफर फ्लैट के लिए नहीं बल्कि परिवार के साथ सर्दियों में घूमने का है। अगर आप भी बांसेरा और असिता पार्क में सैर का का इंतजार कर रहे हैं तो DDA ने दो पार्कों में घूमने के लिए रास्ता खोल दिया है। प्राधिकरण ने सैर के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। इसमें टिकट की कीमत 10 रुपये से शुरू हो रही है।
बांसेरा और असिता पार्क के बारे में
दिल्ली विकास प्राधिकरण घर के अलावा पार्क खूबसूरत पार्क भी बनाता है। प्राधिकरण ने बांसेरा पार्क दिल्ली के सराय काले खां इलाके में यमुनी नदी के किनारे पर बैंबू थीम पर बनाया है। दिल्ली-एनसीआर में एक ऐसा पार्क है जिसमें ज्यादातर चीजें बांस से बनाई गई हैं। इसी की तर्ज पर इसको बांसेरा पार्क नाम दिया गया है। इस पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसके अंदर एक हिस्से में केवल बांसों से बनी चीजें दिखाई देंगी। दूसरे हिस्से में फन और गेम्स के लिए रखा गया है। इसके अलावा पार्क में अंदर म्यूजिकल फाउंटेन का मजा भी लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: SBI के खातों से क्यों कट रहे 342 रुपये? बैंक ने बताया कंप्लेंट का तरीका
दूसरा है असिता पार्क जो दिल्ली में यमुना नदी के किनारे ही बनाया गया है। 2022 में इसकी स्थापना लेफ्टिनेंट गवर्नर ने की थी। प्राधिकरण जल्द ही इसमें टेंट कैफे की शुरुआत करने जा रहा है। यहां पर लोग सुकून की तलाश में आते हैं। क्योंकि यहां पर प्रकृति के नजारों के बीच लोग परिवार के साथ समय बिताने आते हैं।
कैसे करें टिकट बुकिंग?
DDA उम्र के हिसाब से टिकट बुकिंग पर छूट दे रहा है। इसमें व्यस्क लोगों के लिए 50 रुपये और 13 साल तक के बच्चों के लिए 10 रुपये में टिकट मिल रहा है। बुकिंग के लिए सबसे पहले डीडीए की ऑफिशियल साइट पर जाएं, वहां पर नोटिफिकेशन में सबसे दूसरा ऑप्शन टिकट बुकिंग का होगा। उसपर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, इसमें मांगी गई तमाम जानकारी भर दें।
सब भरने के बाद नीचे बुक टिकट पर क्लिक करें। क्लिक करते ही बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी। इसमें आखिर में पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसको दी गई जगह पर भर दें। इसके बाद पेमेंट करके टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक बार में 9 टिकट बुक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Cheapest Milk: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! सस्ता दूध खरीदने के लिए हो जाएं तैयार
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines