SBI के खातों से क्यों कट रहे 342 रुपये? बैंक ने बताया कंप्लेंट का तरीका

State Bank Of India: इन दिनों SBI के खाता धारकों के खाते से 342 रुपये काट लिए जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस राशि को काटने के लिए बैंक अपने ग्राहकों की परमिशन भी नहीं ले रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

SBI

SBI

State Bank Of India: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर्स शिकायत कर रहे हैं। नवंबर के महीने में कई अलग अलग दिनों पर लोगों के बैंक से 342 रुपये डिटेक्ट होने की शिकायतें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये पैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए प्रीमियम के काटे जा रहे हैं। बैंक कस्टमर्स ने इसके कई स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किए हैं, जिसमें SBI को टैग किया गया। इसपर बैंक ने सभी के सवालों का जवाब दिया है कि उनकी इस समस्या को कैसे हल किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

नवंबर महीने की 10 तारीख को कई लोगों के बैंक खाते से 342 रुपये कटने का मैसेज आया। जिसमें लिखा है कि एसबीआई बैंक की ओर से PMJJBY के तहत नामांकन के लिए आपका धन्यवाद। जबकि लोगों ने इसके लिए किसी तरह के नामांकन की सहमति नहीं दी थी। मीडिया आउटलेट मनीलाइफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर अपने ग्राहक बताया कि बैंक को सरकार से खातों की एक लिस्ट मिलती है, जिनसे PMJJBY योजना के लिए अपने आप प्रीमियम राशि काट ली जाती है।


ये भी पढ़ें: FD या दूसरे इन्वेस्टमेंट की तुलना में शेयर बाजार से कैसे कमाएं ज्यादा रिटर्न?

State Bank Of India

बैंक ने बताया कंप्लेन का तरीका

जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बैंक को टैग करके एक के बाद एक शिकायत दर्ज करानी शुरू की तो बैंक ने इसका जवाब दिया। बैंक ने बिना देर किए अपने ग्राहकों को इसकी शिकायत करने का तरीका बताया। जिसमें सबसे पहले https://t.co/9ptr6xCV4c पर जाएं। उसके बाद Raise Complaint सेलेक्ट करें, फिर Personal Segment/Individual Customer में आपका अकाउंट नंबर डालना होगा।

State Bank Of India

इसके बाद फिर एक विंडो खुलकर सामने आ जाएगी, जिसमें General Banking पर जाए, उसके बाद Operation of Accounts सेलेक्ट करें। इसके बाद Disputed Debit/Credit Transactions दिखेगा। इसके लास्ट कॉलम में जो भी शिकायत है उसको अच्छे से समझाते हुए लिखें। सबमिट करने के बाद आपके फोन नंबर या ईमेल पर कंप्लेंट नंबर आ जाएगा।

State Bank Of India

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ