DDA Housing Scheme: DDA ने सस्ते फ्लैट्स वाली स्कीम निकाली थी, जिसके तहत करीब 11 लाख से फ्लैट की कीमत शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत अब तक हजारों लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिन लोगों को इन फ्लैट्स के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए, उनके लिए DDA ने एक हेल्प डेस्क शुरू की है। इसकी जानकारी DDA ने 3 सितंबर को दी, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने फ्लैट खरीदारों की सुविधा के लिए अपने कार्यालय में पंजीकरण सहायता डेस्क की सुविधा शुरू की है।
हेल्प डेस्क से किन मामलों में मिलेगी मदद?
दिल्ली के उपराज्यपाल और DDA के अध्यक्ष वीके सक्सेना ने ही फ्लैट खरीदारों के लिए पंजीकरण करने में मदद करने को हेल्प डेस्क शुरू करने की बात कही थी। DDA ने यह हेल्प डेस्क अपने मुख्य कार्यालय विकास सदन में शुरू की है। इस हेल्प डेस्क पर आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच किसी भी वक्त आकर सहायता ले सकते है।
ये भी पढ़ें… सस्ता फ्लैट लेने का एक और मौका, लोन दिलाने के लिए DDA ने लगाए कैंप!
DDA के अनुसार, डीडीए योजना, पात्रता मानदंड, जगह, फ्लैटों की खासियत, कीमत, सुविधाओं या जो भी स्थानीय लाभों से जुड़े सवाल हैं, उनके जवाब हेल्प डेस्क पर दिए जाएंगे। डीडीए के हेल्प डेस्क अधिकारी भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में खरीदारों की मदद करेंगे।’ इसके अलावा DDA ने कहा कि लोगों की संख्या और मांग के आधार पर डीडीए दूसरी जगह पर भी इसी तरह के हेल्प डेस्क खोल सकता है।
डीडीए आवास योजना 2024
DDA जो स्कीम लेकर आया है, उसके तहत 22 अगस्त से आवेदन शुरू हो गए थे। नरेला, द्वारका, सिरसपुर, रामगढ़, रोहिणी, लोकनायकपुरम और जसोला जैसी कई जगहों पर सभी श्रेणियों के लोगों के लिए योजना शुरू की हैं। इसके अलावा डीडीए ने कहा कि योजना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच DDA के कॉल सेंटर 1800110332 पर संपर्क कर सकते हैं या www.dda.gov.in पर लॉग इन करके ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें… DDA Housing Scheme में कैसे लें 11 लाख में फ्लैट? आवेदन के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines