DDA Housing Scheme में घर लेने का आज आखिरी मौका! केवल आज होगी नीलामी, जल्दी करें आवेदन

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 173 फ्लैटों की मंगलवार से ई-नीलामी शुरू की थी। ये नीलामी डीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन की गई। इस नीलामी में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन का ये आखिरी मौका है।

DDA Housing Scheme में घर लेने का आज आखिरी मौका! केवल आज होगी नीलामी, जल्दी करें आवेदन

DDA Housing Scheme: डीडीए ने द्वारका आवासीय योजना के तहत 173 फ्लैटों की ई-नीलामी शुरू की, जिसमें पहले दिन 10 फ्लैट बिके। सस्ते फ्लैट लेने के इच्छुक लोगों ने DDA की साइट पर जाकर इस नीलामी में हिस्सा लिया। नीलामी में फ्लैट खरीदने के लिए अभी भी एक मौका है। 26 सितंबर को आखिरी बार बोली लगाई जाएगी, नीलामी में हिस्सा लेने के लिए डीडीए की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

26 सितंबर तक की जाएगी नीलामी

26 सितंबर को ये नीलामी दिन में दो पालियों में की जाएगी। फ्लैट के लिए फाइनल बोली लगाने के लिए आखिरी 5 मिनट सबसे अहम होंगे। जो इन आखिरी मिनटों में बोली लगाएगा फ्लैट उसको दे दिया जाएगा। इसमें सबसे पहले सुबह 11 से दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर तीन से 4 बजे तक ई-नीलामी होगी। आपको बता दें कि नीलामी का समय 2 घंटे से ज्यादा भी हो सकता है।

विज्ञापन

कब से शुरू हुई नीलामी?

DDA की सस्‍ता घर योजना में तीन वर्गों के लिए फ्लैट लाए गए। 20 अगस्त को इस आवेदन शुरू हुए। इस दौरान लोगों ने इस स्कीम में काफी दिलचस्पी दिखाई। इसके साथ ही ग्राहकों को राहत देते हुए डीडीए ने जानकारी दी कि द्वारका में फ्लैट लेने के लिए बयाना राशि देने की अंतिम तारीख 17 और 19 सितंबर के बजाय अब 24-26 सितंबर होगी। द्वारका में 173 फ्लैट ऐसे थे जिनकी ई-नीलामी करने का ऐलान किया गया। ये नीलामी 24 सितंबर से सुबह 11 से शुरू हुई।

विज्ञापन

क्या है नीलामी का वक्त?

DDA के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को खरीदारों ने दो चरणों में ई-नीलामी की प्रक्रिया होगी। इसमें सबसे पहले सुबह 11 से दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर तीन से 4 बजे तक ई-नीलामी की प्रक्रिया चलेगी। यह नीलामी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दोपहर 3 से 4 बजे तक चलेगी।

DDA Housing Scheme

विज्ञापन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

1- सबसे पहले https://dda.etender.sbi/SBI/ पर जाएं।
2- लॉगिन पर क्लिक करें और सत्यापन कोड/कैप्चा के साथ अपना यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
4- लॉगिन करने के बाद बाएं हाथ के टैब पर ‘नीलामी’ पर क्लिक करें।
5- वर्तमान में चल रही सभी नीलामियों को देखने के लिए ‘लाइव’ टैब पर क्लिक करें।
6- किसी भी संपत्ति पर जाएं और ‘बोली लगाने के लिए यहां क्लिक करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
7- यदि आप नियम एवं शर्तों से सहमत हैं, तो ‘मैं सहमत हूं’ चुनें और फिर ‘सहमत’ बटन पर क्लिक करें।
8- अब आप बोली/नीलामी हॉल में हिस्सा ले सकते हैं।
9- आप उस स्लॉट में निर्धारित संपत्तियों को देख सकते हैं, जिसके लिए आपने अंतिम सबमिशन किया है।

आपको बता दें कि डीडीए ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 34177 फ्लैट निकाले थे। जिनकी शुरुआती कीमत 11.5 लाख रुपये थी। ये फ्लैट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बनाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ