DDA Flats: डीडीए ने किफायती दामों पर फ्लैटों की योजना पेश की थी। जिसको पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाया गया। इसके लिए पहले चरण की में बुकिंग 20 अगस्त से शुरू की गई। फ्लैट्स की सेल के पहले चरण में लोगों ने इस स्कीम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। DDA ने एक बार फिर से इस स्कीम को लोगों के लिए खोल दिया है। जिसके लिए दूसरे चरण में आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप भी सस्ते में फ्लैट लेना चाहते हैं तो जल्दी से अप्लाई करें।
कब से शुरू होगी बुकिंग?
डीडीए सस्ता घर आवास योजना 2024 के दूसरे चरण में 14 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे से बुकिंग कर सकते हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग एफसीएफएस योजनाओं के तहत चल रहे चरण 1 के बाद की जा रही है। सस्ता घर आवास योजना 2024 के दूसरे चरण में प्रस्तावित फ्लैटों का विवरण नीचे दिया गया है:
क्या हैं नियमों और शर्तें?
DDA सस्ता घर योजना 2024 (फेज-II) से जुड़ी कुछ खास बातों की जानकारी प्राधिकरण ने दी है। जिसमें कहा गया कि फ्लैट्स की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। जो उपलब्धता और क्षेत्र विशेष में स्थितियों के अनुसार बदली जा सकती है। अस्थायी कीमत में जल कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं हैं। इन अतिरिक्त शुल्कों की जानकारी बाद में दी जाएगी। इसके अलावा प्लिंथ एरिया में सामान्य एरिया भी शामिल होता है, जो हर फ्लैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसकी वजह से फ्लैट का अंतिम मूल्य अलग हो सकता है।
कितने में होगी बुकिंग?
सभी वर्गों के लिए बुकिंग फीस भी अलग रखी गई है। नीचे दी गई टेबल के हिसाब से इसे समझ सकते हैं:
ये भी पढ़ें: DDA Flats: दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने का गोल्डन ऑफर, देखें आवेदन का तरीका
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
9 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
12 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
13 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
15 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
16 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
16 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines