हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

8th Pay Commission: 64% पहुंचेगा महंगाई भत्ता? जानें आपकी सैलरी में कब और कितनी होगी बढ़ोतरी

Central Government Employees DA Update: जुलाई 2026 के CPI-IW आंकड़ों को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि जनवरी 2027 का DA 64% पहुंच सकता है. जानिए अक्टूबर में होने वाले जुलाई 2026 DA ऐलान और 8वें वेतन आयोग की पूरी जानकारी.

विज्ञापन
DA Hike News: दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ DA, जानें जनवरी 2027 की कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय डबल खुशी लेकर आ सकता है. एक तरफ जहां 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों की चर्चाएं जोरों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ साल 2026 की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर आंकड़े सामने आने लगे हैं.

अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी सैलरी में कब और कितनी बढ़ोतरी होने वाली है, तो आइए बिल्कुल आसान तरीके से आपको पूरा गणित समझाते हैं.

DA Hike: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता तो सैलरी में कितने रुपये का होगा इजाफा? समझें बेसिक सैलरी का आसान गणित

विज्ञापन

अक्टूबर में होगा जुलाई 2026 के DA का ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार ड‍ीए हाइक म‍िलती है – 1 जनवरी और 1 जुलाई. फिलहाल कर्मचारियों को 60% की दर से DA मिल रहा है. जनवरी 2026 में इसमें 2% की बढ़ोतरी की गई थी. जुलाई 2026 से प्रभावी होने वाले डीए की आधिकारिक घोषणा सरकार अक्टूबर 2026 में त्योहारों के आसपास कर सकती है.

जनवरी 2027 का DA पहुंचेगा 64%?
श्रम और रोजगार मंत्रालय के लेबर ब्यूरो द्वारा हाल ही में जारी जुलाई 2026 के CPI-IW (ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) आंकड़ों ने हलचल बढ़ा दी है. जून 2026 में CPI-IW इंडेक्स 151.9 था, जो जुलाई में 1.3 पॉइंट बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया. जुलाई में साल-दर-साल आधार पर CPI-IW महंगाई दर बढ़कर 4.57% हो गई, जो पिछले साल 2.66% थी.

विज्ञापन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सालाना इंक्रीमेंट 6% करने की उठी जोरदार मांग

कैलकुलेशन का गणित:
जनवरी 2027 के DA का हिसाब लगाने के लिए अगस्त 2025 से जुलाई 2026 तक के 12 महीनों के CPI-IW का औसत निकाला गया, जो 149.21 बैठता है. इस हिसाब से जनवरी 2027 का DA शुरुआती रुझानों में 64% के करीब दिखता है. अभी इसे 64% मान लेना जल्दबाजी होगी. क्‍योंक‍ि जनवरी 2027 के फाइनल DA के लिए अभी अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 के CPI-IW आंकड़े आने बाकी हैं. उन आंकड़ों के आधार पर ही अंतिम दर तय होगी.

विज्ञापन

जुलाई 2026 vs जनवरी 2027 DA: अंतर समझना है जरूरी
अक्सर लोग जुलाई 2026 और जनवरी 2027 के DA में कंफ्यूज हो जाते हैं.

जुलाई 2026 का DA: इसके आंकड़े आ चुके हैं और इसका औपचारिक ऐलान अक्टूबर में होगा, जिससे आपकी दिवाली से पहले सैलरी बढ़कर आएगी.

विज्ञापन

जनवरी 2027 का DA: जुलाई का हालिया डेटा जनवरी 2027 के लिए सिर्फ एक शुरुआती ट्रेंड (Early Signal) दे रहा है.

8वां वेतन आयोग और आगे की राह
डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ कर्मचारियों की नजरें 8वें वेतन आयोग पर भी टिकी हैं. माना जा रहा है कि अगले साल सरकार के सामने इसकी सिफारिशें आ सकती हैं. तब तक महंगाई से राहत देने के लिए DA बढ़ोतरी का यह सिलसिला कर्मचारियों की जेब को मजबूत करता रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola