DA Hike News: रक्षाबंधन पर मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा? जानें कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA Hike Updates: जुलाई 2026 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 से 3 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना. जानें रक्षाबंधन पर एक्सपर्ट्स की मांग और 8th Pay Commission से जुड़े बड़े अपडेट्स.

Central Government Employees DA Hike Rakshabandhan Gift News

हालांक‍ि डीए का औपचारिक ऐलान सितंबर या अक्टूबर में कैबिनेट की बैठक के बाद ही होता है, लेकिन त्योहारों के दौरान कर्मचारियों की जेब में अतिरिक्त पैसा आने से उनका उत्साह दोगुना हो जाएगा. अब देखना यह होगा कि क्या सरकार रक्षाबंधन के इस मौके पर कर्मचारियों को अग्रिम खुशखबरी देती है या नहीं.

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का इंतजार तो कर ही रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नजरें जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में होने वाले इजाफे पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

आमतौर पर केंद्र सरकार साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन करती है. जहां जनवरी का डीए मार्च-अप्रैल में घोषित होता है, वहीं जुलाई के डीए का ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में किया जाता है. लेकिन इस बार रक्षाबंधन और ओणम जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने सरकार से डीए में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द से जल्द करने की मांग की है.

विज्ञापन

क्या रक्षाबंधन पर मिलेगा डीए बढ़ोतरी का तोहफा?

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन और नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल सहित कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए सरकार को डीए का ऐलान टालने के बजाय अगस्त के अंत में (रक्षाबंधन के आसपास) ही कर देना चाहिए. कर्मचारी संगठनों ने मांग उठाई है कि रक्षाबंधन और ओणम जैसे त्योहारों को देखते हुए सरकार कर्मचारियों का वेतन एक-दो दिन पहले जारी करे और डीए में बढ़ोतरी का ऐलान भी जल्द से जल्द करे.

विज्ञापन

ध्यान रहे कि महंगाई भत्ते में वृद्धि केवल केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही लागू होती है. जब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो जाता, तब तक डीए का कैलकुलेशन 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के आधार पर ही चलता रहेगा.

विज्ञापन

इस बार कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA Hike)?
इससे पहले मोदी सरकार ने मार्च-अप्रैल में महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया था. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आंकड़ों और महंगाई के रुझान को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार डीए में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर मूल वेतन (Basic Salary) का 63% हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ