Central Govt Employees DA Hike: 1.2 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा!

Central Govt Employees DA Hike July 2026: AICPI-IW आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% से बढ़कर 63% होना तय है. जानिए कब होगी घोषणा और सैलरी में कितना होगा इजाफा.

आपकी सैलरी में कितना होगा इजाफा?
1 / 5

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आ रही है. जुलाई 2026 साइकिल के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 63% हो जाएगा. इसका फायदा देश के लगभग 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. आइए जानते हैं कि यह बढ़ोतरी क्यों तय मानी जा रही है, सरकार इसका ऐलान कब करेगी और आपकी जेब में कितने अतिरिक्त पैसे आएंगे.

विज्ञापन

क्यों तय मानी जा रही है 3% की बढ़ोतरी?

क्यों तय मानी जा रही है 3% की बढ़ोतरी?2 / 5

केंद्र सरकार साल में दो बार (1 जनवरी और 1 जुलाई से) डीए में संशोधन करती है. यह संशोधन औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़ों (AICPI-IW) पर आधारित होता है. श्रम मंत्रालय ने जो जून 2026 के आंकड़े जारी क‍िए हैं, उसके अनुसार, 12 महीनों का AICPI-IW औसत 149.54 रहा है. इस आंकड़े को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के फॉर्मूले में रखने पर डीए लगभग 63.7% बनता है. क्‍योंक‍ि सरकार दशमलव (Decimal) वाले हिस्से को छोड़कर गणना करती है, इसलिए डीए सीधे 60% से बढ़कर 63% होना तय है.

विज्ञापन

कब होगी आधिकारिक घोषणा?

कब होगी आधिकारिक घोषणा?3 / 5

आमतौर पर जुलाई महीने के डीए Hike का ऐलान सरकार दिवाली के आसपास करती है. पिछले साल भी इसका ऐलान अक्टूबर की शुरुआत में त्योहारों से ठीक पहले किया गया था. इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026 को है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच इसका आधिकारिक ऐलान कर देगी. लागू होने के बाद यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा.

आपकी सैलरी में कितना होगा इजाफा?

आपकी सैलरी में कितना होगा इजाफा?4 / 5

3% डीए बढ़ने से आपकी बेसिक पे (Basic Pay) के हिसाब से हर महीने मिलने वाले पैसों में सीधा फायदा होगा: 18,000 रुपये बेसिक पे: हर महीने डीए में 540 का फायदा होगा. 30,000 रुपये बेसिक पे: हर महीने डीए में 900 की बढ़ोतरी होगी. 50,000 रुपये बेसिक पे: हर महीने डीए में 1,500 का इजाफा होगा. बता दें क‍ि इसी तर्ज पर पेंशनभोगियों (Pensioners) की महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में भी 3% का इजाफा होगा.

विज्ञापन

हाल ही में बढ़ा था डीए

हाल ही में बढ़ा था डीए5 / 5

हाल ही में अप्रैल 2026 में सरकार ने डीए 58% से बढ़ाकर 60% किया था जो जनवरी 2026 से लागू हुआ था. अब जुलाई 2026 से डीए के 63% हो जाने से त्योहारों के सीजन में कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन