हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुड न्यूज! 3 प्रतिशत तक बढ़ा DA, इस सरकारी कंपनी के 54 हजार वर्कर्स को मिलेगा फायदा

करीब 54 हजार से कर्मचारियों को बड़ी गुड न्यूज मिली है. केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंडर आने वाली कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

विज्ञापन
इस कंपनी में 3 प्रतिशत तक बढ़ेगा DA (Photo: Social Media)

महंगाई भत्ते यानी DA का हर कोई इंतजार कर रहा है. इस बीच करीब 54 हजार से कर्मचारियों को बड़ी गुड न्यूज मिली है. केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंडर आने वाली कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने बड़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. SAIL के अधिकारियों और वर्कर्स सभी को इससे फायदा होगा. कंपनी के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत से बढ़कर 58.6% हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 64% पहुंचेगा महंगाई भत्ता? जानें आपकी सैलरी में कब और कितनी होगी बढ़ोतरी

1 अक्टूबर से होगा लागू

पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में शामिल SAIL ने ऐलान किया है कि वो DA में 2.9 प्रतिशत का इजाफा करेगा. इस फैसले से बोकारो स्टील प्लांट समेत कंपनी की बाकी यूनिट्स में काम करने वाले 54 हजार वर्कर्स की सैलरी में बढ़ोतरी होगी. SAIL ने ऐलान किया है कि 1 अक्टूबर 2026 से ये लागू हो जाएगा. आपको बता दें कि SAIL सबसे बड़ी इस्पात प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है. यही वजह है कि इसे सर्वोच्च महारत्न का दर्जा दिया गया है और कंपनी में सरकार 65 प्रतिशत की शेयरहोल्डर है.

विज्ञापन

सिक्किम सरकार ने भी किया ऐलान

हाल ही में, सरकारी कर्मचारियों के लिए सिक्किम के सरकारी कर्मचारी ने भी बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है. सिक्किम सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. कर्मचारियों को बीते महीनों का बकाया भी दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि एरियर का भुगतान राज्य के बड़े त्योहार दशैं (Dashain 2026) से पहले कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Central Govt Employees DA Hike: 1.2 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola