दिवाली के बाद हरियाणा सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. पंजाब, गुजरात और उत्तराखंड की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार ने भी महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल केआधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह नई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी. सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 5.38 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा. जानिये DA की नई दरें क्या हैं, किसे कब से बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा और 4 महीने के एरियर का क्या हिसाब है.
हरियाणा में DA 60% से बढ़कर हुआ 63%
सरकारी कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स की DR 60% से बढ़ाकर 63% कर दी गई है, जिसका लाभ 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले हरियाणा सरकार के सभी सेवारत कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलेगा.
4 पॉइंट में समझें पूरा गणित
- 3% की बढ़ोतरी: DA और DR दोनों को 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है.
- 1 जुलाई 2026 से लागू: यह संशोधित दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी.
- कब मिलेगी बढ़ी सैलरी/पेंशन: कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA नवंबर 2026 की सैलरी में जुड़कर मिलेगा. वहीं पेंशनर्स को बढ़ी हुई DR दिसंबर 2026 में मिलने वाली पेंशन के साथ दी जाएगी.
- 4 महीने का एरियर: जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 का 4 महीने का बकाया (Arrears) जनवरी 2027 में एकमुश्त दिया जाएगा.
DA और DR में क्या अंतर होता है?
अक्सर लोग DA और DR को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में थोड़ा अंतर है. DA (Dearness Allowance) यानी महंगाई भत्ता नौकरी कर रहे (सेवारत) सरकारी कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है. वहीं DR (Dearness Relief) यानी महंगाई राहत रिटायर हो चुके कर्मचारियों (पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स) को उनकी बेसिक पेंशन के आधार पर दिया जाता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
2 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
3 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
4 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
7 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
19 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
21 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
23 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines