DA Hike : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। मोदी कैबिनेट ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को घोषणा की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी 2024 से सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी।
देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। इससे पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। कर्मियों के डीए को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया। एक जनवरी से डीए लागू होगा। कर्मियों को महंगाई भत्ता एरियर के साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: कौन हैं पद्मजा वेणुगोपाल, जो केरल में खिलाएंगी कमल
पिछले साल अक्टूबर में भी 4% बढ़ा था डीए
आपको बता दें कि सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में महंगाई भत्ता में इजाफा किया था। सरकार ने तब भी 4 फीसदी डीए बढ़ाया था, जोकि बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया। इस बार भी सरकार ने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा की है। अब केंद्रीय कर्मियों का डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया।
एक करोड़ से अधिक लोगों को होगा लाभ
होली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। डीए बढ़ने से 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इसका सीधे लाभ मिलेगा। साथ ही 67.95 लाख पेंशन धारक भी इसके दायरे में आएंगे।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: कौन हैं अरविंद राजभर? जो NDA से घोसी सीट पर लड़ेंगे चुनाव
एचआरए में भी होगी बढ़ोतरी
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार अगर केंद्रीय कर्मियों का डीए 50 प्रतिशत हो गया है तो एचआरए में भी बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार को फिर अपने कर्मियों के एचआरए में भी इजाफा करना पड़ेगा। इसके तहत कर्मियों को अन्य भत्ते जैसे बच्चों की शिक्षा, यातायात, घर रेंट भी मिलेंगे, जिससे उनके वेतन में जबरजस्त इजाफा देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
अक्टूबर 2026 में भारत का डीजल निर्यात 13 महीने के पीक पर पहुंचा
9 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
16 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
16 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
17 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines