Bihar DA Hike: बिहार के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर का वेतन वक्त से पहले दिया जा सकता है। इसके लिए वित्त विभाग कभी भी आदेश जारी कर सकता है। ये फैसला दिवाली को देखते हुए लिया जा सकता है। वहीं, कर्मचारी संगठनों ने सरकार से महंगाई भत्ते को लेकर भी मांग उठाई है।
दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी
बिहार सरकार दिवाली से पहले 8 लाख कर्मचारियों को सैलरी दे सकती है। अक्टूबर की सैलरी जल्दी देने के पीछे दिवाली पर होने वाले खर्चे हैं। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सैलरी जल्दी देने से कर्मचारियों को दिवाली पर होने वाली खरीदारी करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, अभी इसको लेकर वित्त विभाग की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें: DA Hike: एक करोड़ कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा दिवाली बोनस
महंगाई भत्ते की मांग
कर्मचारी संगठनों ने सरकार से महंगाई भत्ता और प्रमोशन में देरी जैसे मुद्दों को लेकर भी आवाज उठाई है। उन्होंने मांग रखी कि कर्मचारियों को 1 जुलाई से रुके महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। इसके अलावा संगठनों ने सचिवालय कर्मचारियों की प्रमोशन पर रोक हटाने की मांग भी की।
रुका हुआ वेतन दिया जाए
एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काम नहीं करने का फैसला किया था। इस दौरान सरकार ने भी काम नहीं तो वेतन नहीं’ की नीति अपनाते हुए सैलरी नहीं देने का फैसला किया। कर्मचारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर दिवाली पर सरकार उनका रुकी हुई सैलरी दे देती है तो ये उनके लिए बड़ा दिवाली गिफ्ट होगा।
केंद्र की बात करें तो 3 अक्टूबर को भी मोदी कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया था। इसका ऐलान पीएम मोदी की मंजूरी के बाद किया गया। रेलवे कर्मचारियों के बोनस को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: DA Hike: 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? कैबिनेट की बैठक से पहले जान लें
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
55 mins agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
1 hr agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
3 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
13 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
17 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
21 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
22 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
23 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines