TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

DA Hike: एक करोड़ कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा दिवाली बोनस

DA Hike: दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। इसके पहले 3 अक्टूबर को बोनस का ऐलान किया गया था।

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को आज सरकार बड़ी खुशखबरी देने वाली है। दिल्ली में 09 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में हुई, जिसमें DA में  बढ़ोतरी के ऐलान की संभावनाएं जताई जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर में करेगी लेकिन इसको जुलाई से लागू किया जाएगा। हालांकि, अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर दिया जा सकता है, इसके साथ ही दिवाली बोनस भी देने की बात कही जा रही है। DA बढ़ने पर महंगाई भत्ता 53 या 54 फीसद तक बढ़ सकता है। 3 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के बोनस को मंजूरी मिल गई है। ये भी पढ़ें: लाखों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी या नहीं? DA पर आया अपडेट

1 करोड़ लोगों को सौगात

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दीवाली का तोहफा देने जा रही है। जल्द ही इसको लेकर ऐलान किया जा सकता है। इस बार मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इस बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा।

क्या होता है DA?

DA यानी महंगाई भत्ता जिसे डियरनेस अलाउंस भी कहा जाता है, यह सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी करती है। मूल वेतन के साथ-साथ मकान किराया भत्ता जैसी अन्य रकम भी डीए में जोड़ी जाती है, जिसके बाद कर्चारियों का वेतन बनता है।

कब-कब कितनी हुई बढ़ोतरी?

1- मार्च 2024 में 4% बढ़ोतरी (46% से 50%) 2- सितंबर 2023 में 4% बढ़ोतरी (42% से 46%) 3- मार्च 2023 में 4% बढ़ोतरी (38% से 42%) 4- सितंबर 2022 में 4% बढ़ोतरी (34% से 38%) 5- मार्च 2022 में 3% बढ़ोतरी (31% से 34%) ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: 1 करोड़ कर्मचारियों की कब से बढ़ेगी सैलरी? DA Hike पर आज ऐलान


Topics:

---विज्ञापन---