Cyber Fraud : इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए हैं। साइबर फ्रॉड न केवल लोगों के बैंक अकाउंट से रकम निकाल रहे हैं बल्कि डीपफेक और आवाज की नकल करके लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। यही नहीं, काफी लोगों के पास ऐसे फोन आ रहे हैं जो खुद को फोन करने वाले शख्स के पापा का दोस्त बताता है और पैसे वापस करने के लिए कहता है। बाद में वह शख्स बहाना बनाता है कि अकाउंट में ज्यादा रकम चली गई है। बाकी की रकम वापस की दी जाए। यह सब फ्रॉड का तरीका है। ऐसे किसी भी झांसे में न आएं।
पुलिस में दर्ज कराएं शिकायत
- साइबर ठगी होने पर घबराएं बिल्कुल भी नहीं। पुलिस की नजदीकी साइबर सेल में जाकर लिखित रूप से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- अगर नजदीक में साइबर सेल नहीं है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन जाएं और वहां लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उस शिकायत को साइबर सेल में ट्रांसफर कर दे।
- पुलिस में या साइबर सेल में सुनवाई न होने पर डिस्ट्रिक कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
- अगर स्कैमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कॉल की है तो उस प्लेटफॉर्म के हेल्प सेक्शन में जाकर भी कॉल करने वाले शख्स को रिपोर्ट कर सकते हैं और उसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- केंद्र सरकार की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
7 साल तक की सजा
सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट डॉ. अंकित गुप्ता कहते हैं कि साइबर फ्रॉड करने वाले शख्स पर IT Act और IPC के तहत केस दर्ज हो सकता है और उसे 7 साल तक की सजा हो सकती है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह फ्रॉड करने वाले शख्स को आईपी ऐड्रेस, लोकेशन या सोशल मीडिया या दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेसिक जानकारी के आधार पर तलाशे।
यह भी पढ़ें : AI से भी साइबर फ्रॉड का ट्रेंड शुरू; सामने आए 3 केस, तीनों से कैसे हुई ठगी और कैसे करें बचाव?
ये हेल्पलाइन हैं भी काम की
- 1930 पर कॉल करें
(यह हेल्पलाइन हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे काम करती है। हालांकि कुछ राज्यों में यह सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चालू रहती है।) - वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं।
- X हैंडल (पहले ट्विटर) @Cyberdost पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
13 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
17 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
19 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
20 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines