कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों और शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नया हफ्ता हलचल भरा रहने वाला है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 1% की गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फिसलकर $93.45 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड गिरकर $86.14 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
आइए शेयर बाजार एक्सपर्ट अविनाश गुप्ता से समझते हैं कि क्रूड ऑयल की कीमतों में इस गिरावट के पीछे क्या वजह है और इस हफ्ते शेयर बाजार पर इसका क्या असर पड़ेगा?
तेल की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
तेल की कीमतों में इस नरमी के पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहली वजह है मुनाफावसूली (Profit Booking). पिछले दिनों आई तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली की, जिससे कीमतें थोड़ी नीचे आईं. दूसरी वजह है ईरान पर कड़े प्रतिबंध की आहट. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेट (Scott Bessent) की ओर से ईरान पर इतिहास के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई है. इस ऐलान से ठीक पहले बाजार में सतर्कता का माहौल है.
दूसरी ओर, अमेरिका की नाकेबंदी के कारण चीन को मिलने वाले ईरानी कच्चे तेल की आपूर्ति घटी है और वहां कीमतें बढ़ी हैं. हालांकि, इराक के अनुरोध पर ईरान ने अपने समुद्री रास्ते (Strait) से कुछ इराकी तेल टैंकरों को गुजरने की मंजूरी दे दी है.
इस हफ्ते शेयर बाजार पर किन बातों का रहेगा असर?
दिग्गज बाजार विश्लेषकों अविनाश गुप्ता ने न्यूज 24 को बताया कि इस हफ्ते भारतीय और वैश्विक शेयर बाजार की चाल मुख्य रूप से 3 बड़े कारणों से तय होगी:
- अमेरिका-ईरान तनाव और क्रूड ऑयल: कच्चे तेल के दाम और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ेगा.
- जैक्सन होल सम्मेलन और अमेरिकी अर्थव्यवस्था: जैक्सन होल में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के चेयरमैन के भाषण पर सबकी नजरें रहेंगी. इससे आगे ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी का संकेत मिलेगा. साथ ही अमेरिकी जीडीपी (GDP) के आंकड़े भी अहम होंगे.
- घरेलू कारण: भारतीय बाजार के लिहाज से रुपये की चाल, विदेशी निवेशकों (FIIs) का पैसा और एनवीडिया (Nvidia) के तिमाही नतीजे बाजार को दिशा देंगे.
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
5 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
5 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines